Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 15 August 2026 || 00:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना
          Headline

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          घटना से नाराज अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रबंधन पर छात्रों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_16908288
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:  धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में कक्षा 10 के एक छात्र के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को विद्यालय परिसर के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। घटना से नाराज अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रबंधन पर छात्रों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य को निलंबित करने की मांग भी उठाई।

          प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय में इससे पहले भी एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, लेकिन उस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनका आरोप है कि अब एक छात्र के साथ बेल्ट से मारपीट की घटना ने यह साबित कर दिया है कि विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिला उपायुक्त (डीसी) स्वयं मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोसा नहीं देंगे, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कुछ अभिभावकों ने यह भी कहा कि यदि विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का नामांकन वापस लेने पर मजबूर होंगे।

          घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। निरसा के बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, एसडीपीओ लीलेश्वर महतो तथा स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। बीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

          इधर विद्यालय प्रबंधन ने भी घटना पर सख्त रुख अपनाया है। प्रबंधन के अनुसार मारपीट की घटना में शामिल सभी छात्रों को तत्काल विद्यालय से निष्कासित कर उनके घर भेज दिया गया है। साथ ही उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिला प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है।

          एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में रैगिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार छात्रों के बीच किसी खेल से जुड़े पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

          देर शाम तक विद्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

          Dhanbad Navodaya Vidyalaya Dhanbad school news FIR against six students Navodaya Vidyalaya student assault Nirsa school dispute
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          August 14, 2026

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          August 14, 2026

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          August 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.