रांची।
वेतनमान, स्थायीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हजारों पारा शिक्षक 15 मार्च से विधानसभा का घेराव करेगें। रविवार को रांची के मोरहाबादी में हुई एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संजय दुबे ने बताया कि 14 मार्च तक स्थायीकरण और वेतनमान नहीं मिला तो राज्य के 65 हजार पारा शिक्षक 15 मार्च से विधानसभा का घेराव करेंगे। बैठक में ऋषिकेश पाठक, सिंटू सिंह, दशरथ ठाकुर, प्रमोद कुमार, मोहन मंडल, नारायण महतो, तुलसी महतो आदि मौजूद थे।
