Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 14:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: बेकाबू कार ने 14 को रौंदा, चाचा-भतीजा समेत तीन की हुई , प्राथमिकी दर्ज
          Headline

          Palamu: बेकाबू कार ने 14 को रौंदा, चाचा-भतीजा समेत तीन की हुई , प्राथमिकी दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर एक बेकाबू कार द्वारा पैदल चल रहे 14 लोगों को रौंदने की घटना में चाचा भतीजे समेत तीन लोगों की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 10 लोग जख्मी हो गए। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में, जबकि कुछ घायलों को एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है। मृतकों में नरसिंहपुर पथरा निवासी वशिष्ठ महतो का पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनका पोता रोहित कुमार (चाचा भतीजा) एवं कोटो डंडा गढवा निवासी दीनानाथ महतो उर्फ मधु शामिल हैं। सभी की मौत एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान हुई।

          मामले में  मंगलवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि कार संख्या ( जेएच 01 एफएफ 9784) के मालिक और चालक का पता नहीं चल पाया है। चैनपुर के थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि गाड़ी मालिक और चालक के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। छानबीन की जा रही है। सभी घायलों का इलाज एमआरएमसीएच में चल रहा है।  लोगों को टक्कर मारते हुए कार  एक किलोमीटर दूर जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई थी। बताया जाता है कि बरांव टोला के चढ़नवा में पहाड़ी बाबा के पास अंतिम सोमवारी के अवसर पर मेला एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम को देखने के लिए सभी जा रहे थे।

          मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन सभी के साथ बना रहे और मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इधर, सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया घायलों से मिले और उनका हाल-चाल लेने के बाद मुख्यमंत्री से सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा और जख्मी को इलाज एवं आर्थिक सहयोग देने की मांग की है. घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

          इस संबंध में नरसिंहपुर पथरा के जसेंद्र महतो ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए कहा है कि रात करीब 10 बजे के आस पास बरांव के टोला चढ़नवा पहाड़ी बाबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम (दुगोला) देखने मैं और मेरा पुत्र रोहित कुमार, योगेंद्र महतो उर्फ उदल महतो, वशिष्ठ महतो ग्राम भैरवा दीनानाथ महतो उर्फ मधु कोटो थाना डंडा जिला गढ़वा, निलेश प्रसाद चौरसिया नगवा, बिंदल प्रसाद नगवा, छोटू चौधरी कोटो विश्वजीत विश्वकर्मा एवं अन्य 10-12 लोग साथ में जा रहे थे। इसी क्रम में एक कार ( जेएच 01 एफएफ 9784) तेज गति से गढ़वा की तरफ से आते हुए चढ़नवा मोड़ के सामने जानबूझकर कार चालक रोहित कुमार, योगेंद्र महतो उर्फ उदल, दीनानाथ महतो उर्फ मधु, निलेश प्रसाद चौरसिया, बिंदल प्रसाद, छोटू चौधरी, विश्वजीत विश्वकर्मा को रौंदते हुए भाग गया। भगाने के क्रम में ग्राम तालापारा में बिजली के पोल को टक्कर मार दी और कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पलामू न्यूज पैदल बेकाबू कार रौंदा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.