पलामू ।
छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में रविवार की सुबह एक कुएं से दो बच्चियों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चियों का शव कुएं में तैरता मिला है। मृतक की पहचान गांव निवासी अर्जुनदेव की सात वर्षीय, व पाँच वर्षीय पुत्री के रुप में की गई है। जानकारी अनुसार बच्चियों के पिता ने दुसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी दोनों बच्चियां के साथ अपने भाई के घर पर रह रही थी। संभावना जताई जा रही है पति के दूसरी शादी से नाराज़ पहली पत्नी ने बच्चों को कुँए में फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


