Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 04:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार
          Headline

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 9, 2026Updated:July 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  झारखंड के पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र स्थित कंडा गांव में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने भी कुएं में छलांग लगा दी। तीसरी बेटी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

          जानकारी के अनुसार कंडा गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। बताया जा रहा है कि तीन बेटियों को लेकर भी दोनों के बीच कई बार कहासुनी और मारपीट की घटनाएं हुई थीं।

          आरोप है कि विवाद के बाद सरिता देवी ने सबसे पहले अपनी ढाई वर्षीय बेटी डोली कुमारी को, जो अपनी दादी की गोद में सो रही थी, उठाकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने चार वर्षीय दूसरी बेटी प्रिया कुमारी को भी कुएं में डाल दिया। जब वह अपनी छह वर्षीय तीसरी बेटी सुषमा कुमारी को कुएं में फेंकने का प्रयास कर रही थी, तब बच्ची ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला ने बच्ची को छोड़ दिया और स्वयं भी कुएं में छलांग लगा दी।

          बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों मासूम बच्चियों को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया।

          नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित महिला सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

          इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और हर कोई मासूम बच्चियों की असमय मौत से स्तब्ध है।

          arrest of Sarita Devi death of two daughters family dispute Jharkhand Crime News Jharkhand Hindi News Medini Rai Medical College Nawa Bazar Police Station Palamu News Palamu Police Palamu well accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.