Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 21:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: लोकसभा सीट : वीडी राम की हैट्रिक, 288622 मतों से जीते
          Headline

          Palamu: लोकसभा सीट : वीडी राम की हैट्रिक, 288622 मतों से जीते

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu:  पलामू (अनुसूचित जाति) लोकसभा निर्वाचन को लेकर जीएलए कॉलेज में मतों की गिनती हुई। मतगणना के पश्चात जो रिजल्ट आए, उसकी उम्मीद धंधुली सी पहले से ही थी, लेकिन मतों की गितनी के बाद पूरी तरह साफ हो गयी। वीडी राम हैट्रिक जमा गए। 288622 मतों से चुनाव जीते।

          विष्णुदयाल राम को 762290 मत मिले, जबकि राजद की ममता भुइयां को 473668 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार वीडी राम को 288622 मतों से जीत हासिल हुई। पहली बार चुनाव लड़ रही राजद उम्मीदवार ममता भुइयां का प्रयास बेहतर रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद से चुनाव लड़े घुरन राम के मुकाबले काफी अधिक मत लाकर ममता ने लोगाें को चौका दिया। हार से निराश नहीं होकर कमियों को ठीक करने में ममता जुट गयी है।

          वीडी राम 2014 के बाद 2019 में इन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। संभावना था कि 2019 में आए वोट के रिकार्ड को इस बार के चुनाव में तोड़ देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे अपने रिकार्ड को तोड़ने से चूक गए। बता दें कि 2019 के चुनाव में वीडी राम ने रिकार्ड 4 लाख 77 हजार से अधिक मत से चुनाव जीते थे।

          सुबह में मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही वीडी राम ने बढत बना ली थी। यह सिलसिला अंतिम यानि 22वें राउंड तक चली। पहले राउंड में वीडी राम 5848 वोट से आगे थे। ममता भुइयां को 2675, जबकि वीडी राम को 8523 मत मिले थे। इस सिलसिले को वीडी राम अंत तक बरकरार रखें और राउंडवार बढ़त बनाये रखें। मतों की गिनती शुरू होने के बाद से ही भाजपा उम्मीदवार वीडी राम बढत बनाए हुए हैं। यह सिलसिला लगातार चल रहा है।

          नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे

          पलामू लोकसभा सीट के लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार वीडी राम एवं राजद कैंडिडेट ममता भुइयां के बीच ही था। नक्सली कमांडर रहे पूर्व सांसद एवं बसपा उम्मीदवार कामेश्वर बैठा चुनाव मैदान में थे, हालांकि प्रतिष्ठा के अनुसार उन्हें वोट नसीब नहीं मिला। 34093 वोट से संतोष करना पड़ा। पलामू लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक रेम्या मोहन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की देखरेख में मतगणना हुई। एसपी रीष्मा रमेशन खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। एक एक करके स्ट्रांग रूम से ईवीएम काउंटिंग हॉल में लाए जा रहे थे। गिनती पूरी होने के बाद उसे दूसरी जगह शिफ्ट किये जा रहे थे।

          पलामू लोकसभा में कुल छह विधानसभा सीटें

          ज्ञातव्य है कि पलामू लोकसभा अंतर्गत कुल छह विधानसभा क्षेत्र डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, गढवा एवं भवनाथपुर आते हैं। मतों की गणना हेतु 124 टेबल बनाये गये थे। वहीं पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना 28 टेबल पर किए गए।

          BD Ram Hat-trick win Palamu Parliamentary Constituency
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.