Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 11:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू जमीन कारोबारी की गोली मारकर ह/त्या, 14 साल पुराने हत्याकांड का गवाह था ,फैज खान समेत तीन पर केस दर्ज
          Headline

          पलामू जमीन कारोबारी की गोली मारकर ह/त्या, 14 साल पुराने हत्याकांड का गवाह था ,फैज खान समेत तीन पर केस दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News: जिले के मेदिनीनगर शहर में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अपराधियों ने सरेआम एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के व्यस्त पालिका बाजार में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

          मृतक की पहचान कांजी हाउस मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय समीर खलीफा उर्फ गुड्ड के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात समीर अपने कुछ साथियों—इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू, राजा और बॉबी—के साथ पालिका बाजार के बरामदे में बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे, पहले उन्होंने समीर को सलाम किया और फिर अचानक उस पर गोली चला दी।

          अपराधियों ने समीर को निशाना बनाते हुए दो गोलियां मारीं। एक गोली पीठ से होते हुए सीने में फंस गई, जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। इसके अलावा हमलावरों ने आसपास 5 से 6 राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। गोलीबारी के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

          घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल समीर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा बरामद हुए हैं।

          14 साल पुराने लड्डू रंगरेज हत्याकांड में गवाह था

          प्रारंभिक जांच में इस हत्या को 14 साल पुराने लड्डू रंगरेज हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। समीर इस मामले में गवाह था। जानकारी के अनुसार, इस पुराने मामले में दोषी फैज खान हाल ही में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से बाहर आया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गवाही देने के कारण ही समीर को निशाना बनाया गया।

          मामले में इस्राइल आजाद के बयान के आधार पर मोहम्मद फैज और दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

          समीर खलीफा जमीन कारोबार के साथ-साथ बैग का थोक व्यापार भी करता था। उसके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Crime News Laddu Rangrez case land dealer murder India Medininagar firing incident Palamu murder case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.