Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 05:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu:  खेत पर जा रहे पिता-पुत्र को लगा बिजली करंट, मौत
          Headline

          Palamu:  खेत पर जा रहे पिता-पुत्र को लगा बिजली करंट, मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu:  जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। खेत पर जाने के क्रम में बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पिता- पुत्र की मौत हो गई। मृतकों में हुरलौंग गांव के निवासी नागेंद्र चंद्रवंशी (55) और उनके पुत्र अश्विन वर्मा उर्फ पिंटू चंद्रवंशी (30) शामिल हैं। अश्विन वर्मा उर्फ पिंटू चंद्रवंशी रोजगार सेवक बताए गए हैं। जिले के पिपरा की हरैया पंचायत में कार्यरत थे।

          बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह दोनों पिता पुत्र अपने खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान, बिजली तार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत उन्हें पांकी के हुरलौंग स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। बाद में उन्हें इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत पाया। चर्चा है कि घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई थी, जबकि पुत्र की इलाज के लिए लाने के दौरान मौत हुई।

          परिजन वीरेंद्र चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था। पहले पिता को करंट लगा। बचाने के दौरान पुत्र भी चपेट में आ गया। दोनों का हाथ और सीने का हिस्सा जला है। सूचना देने के लिए जब बिजली विभाग के कर्मियों को फोन लगाया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। सहायक अभियंता फोन नहीं उठाए। काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद बिजली काटी गई। हालांकि गांव में चर्चा है कि पिता पुत्र खेत में पटवन कर रहे थे। इसी क्रम में पहले पिता को करंट लगा और फिर पिता को बचाने के क्रम में पुत्र भी इसकी चपेट में आ गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Current Farm father-son
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.