Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 08:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा
          Headline

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 30 अप्रैल तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्यवर्ती इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

          पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। राजधानी रांची में तापमान में करीब 2 डिग्री और डाल्टनगंज में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। अन्य जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हुआ।

          हालांकि, पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में गर्मी अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सरायकेला में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा।

          अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, डाल्टनगंज में 41.6 डिग्री, बोकारो में 41.5 डिग्री और चाईबासा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि गर्मी अभी भी प्रभावी है, लेकिन बीच-बीच में हो रही बारिश से राहत मिल रही है। बुधवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से मौसम साफ रहा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद अचानक घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई।

          मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की गई है। प्रशासन भी संभावित आपदा को लेकर अलर्ट मोड में है।

          hailstorm lightning alert Jharkhand Jharkhand thunderstorm warning Jharkhand weather update Orange alert Jharkhand rain Ranchi weather news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.