Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 00:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»होटल में बिरयानी को लेकर हुए विवाद में संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
          Headline

          होटल में बिरयानी को लेकर हुए विवाद में संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

          today post liveBy today post liveOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- राजधानी रांची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को यह मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

          जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात कुछ युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिरयानी का ऑर्डर दिया था, जिसमें वेज और नॉन-वेज को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर संचालक विजय पर गोली चला दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।

          फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विजय को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए।

          घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरीय अधिकारी, कांके थाना प्रभारी सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

          ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि यह मामला खाने को लेकर हुए विवाद का परिणाम प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

          वहीं, संचालक विजय की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने रविवार को कांके रोड को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने और जाम हटाने का प्रयास कर रहा है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कांके रोड फायरिंग चौपाटी रेस्टोरेंट हत्या बिरयानी विवाद हत्या रांची पुलिस जांच रांची रेस्टोरेंट फायरिंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.