Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर का चंडिका स्थान यहां गिरा था माता सती का बायां नेत्र, होती है नेत्र पूजा
          Headline

          52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर का चंडिका स्थान यहां गिरा था माता सती का बायां नेत्र, होती है नेत्र पूजा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Munger News:  देश के 52 शक्तिपीठों में से एक बिहार का प्रसिद्ध चंडिका स्थान मंदिर नवरात्र में श्रद्धालुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। यह मंदिर न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में अपनी धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

          किंवदंतियों के अनुसार जब राजा दक्ष की पुत्री माता सती ने यज्ञ में अपमानित होकर देह त्याग दिया, तब भगवान शिव उनके शरीर को लेकर विचरण कर रहे थे। इसी दौरान सती का बायां नेत्र मुंगेर के इस स्थान पर गिरा। तभी से इसे चंडिका स्थान शक्तिपीठ कहा जाता है। यहां गुफा के भीतर माता के नेत्र की पूजा होती है। मान्यता है कि मंदिर में जल रही ज्योत से निकलने वाले काजल को लगाने से नेत्र रोग दूर हो जाते हैं।

          इस मंदिर को महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि अंगराज कर्ण प्रतिदिन माता चंडिका की पूजा करते थे और उन्हें सवा मन सोना दान में मिलता था। इस रहस्य को जानने के लिए राजा विक्रमादित्य छद्म वेश में मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कर्ण स्नान के बाद खौलते तेल के कड़ाह में कूद जाते हैं। वहां उपस्थित 64 योगिनियां उनके मांस का भक्षण कर लेती थीं और माता अमृत छिड़ककर उन्हें पुनः जीवित कर देती थीं। इसी वरदान के फलस्वरूप कर्ण को प्रतिदिन सोना प्राप्त होता था।

          विक्रमादित्य ने भी साहसपूर्वक कड़ाह में छलांग लगाई। तीन बार ऐसा करने के बाद जब चौथी बार वे कूदने लगे तो माता ने उन्हें रोक लिया और वरदान मांगने को कहा। उन्होंने माता से सोना देने वाला थैला और अमृत कलश मांग लिया। इसके बाद माता ने कड़ाह उलट दिया, क्योंकि अब अमृत कलश शेष नहीं था। तभी से आज तक वही कड़ाह उलटा पड़ा है और उसके भीतर माता की पूजा होती है।

          चंडिका स्थान की महिमा ऐसी है कि भक्त यहां रोते हुए आते हैं और लौटते समय चेहरे पर मुस्कान होती है। नवरात्र में जब गंगा का जल मंदिर परिसर से हटता है, तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। देशभर से भक्त यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Religious Place Karna Vikramaditya Story Mata Sati Eye Worship Munger Chandika Sthan Shaktipeeth Munger
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.