Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 13:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर जेल में श्रद्धांजलि समारोह, 101 राखी और प्रसाद लेकर पहुंचे शहीद के परिजन
          Headline

          शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर जेल में श्रद्धांजलि समारोह, 101 राखी और प्रसाद लेकर पहुंचे शहीद के परिजन

          today post liveBy today post liveAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News:- शहीद खुदीराम बोस के 118वें शहादत दिवस पर सोमवार अहले सुबह सेंट्रल जेल परिसर देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर रहा। जेल रंगीन बल्बों से जगमगा रहा था, हवा में हुमाद की भीनी खुशबू घुली थी और बैकग्राउंड में वही अमर गीत धीमी आवाज में गूंज रहा था — “एक बार विदाई दे मां घूरे आसी, हांसी हांसी परबो फांसी”, जिसे गुनगुनाते हुए खुदीराम ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा था।

          सुबह करीब 3 बजे से ही लोग जेल गेट पर एकत्र होने लगे थे। गेट खुलने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। समय पर तिरहुत प्रक्षेत्र के कमिश्नर, मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी सुशील कुमार, एसडीपीओ टाउन सुरेश कुमार, एसडियो पूर्वी और मिठनपुरा थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी पहुंचे। हाथ पर मुहर लगाकर सभी को जेल परिसर में प्रवेश दिया गया।

          इस मौके पर मेदिनापुर से आए शहीद के परिजन आयोजन का मुख्य आकर्षण बने। वे अपने साथ शहीद के गांव की पवित्र माटी, 101 राखी और काली मंदिर का प्रसाद लेकर आए थे। फांसी स्थल पर माटी में दो पौधे लगाए गए और प्रसाद अर्पित किया गया। ठीक इसी स्थान पर 11 अगस्त 1908 की सुबह 3:50 बजे खुदीराम बोस को फांसी दी गई थी। उसी समय उपस्थित सभी लोगों और अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी और पुष्पांजलि अर्पित की।

          सेंट्रल जेल के रिकॉर्ड बताते हैं कि फांसी से पहले खुदीराम का गीत सुनकर सभी बंदियों को अंदेशा हो गया था कि कोई महान बलिदानी विदाई की ओर बढ़ रहा है। तुरंत ही पूरा परिसर “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा था।

          श्रद्धांजलि के बाद सभी लोग उस ऐतिहासिक सेल में पहुंचे, जहां खुदीराम को आखिरी बार रखा गया था।

          इस अवसर पर डीएम सुब्रत सेन ने कहा, “18 वर्ष से कम उम्र में खुदीराम ने हंसते-हंसते फांसी को गले लगाकर युवाओं के लिए अमर प्रेरणा का उदाहरण पेश किया। ऐसे सैकड़ों बलिदानों से ही देश को आजादी मिली है, और हमें भी उनकी तरह देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहना चाहिए।”

          101 राखी आयोजन खुदीराम बोस शहादत दिवस मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल शहीद खुदीराम बोस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.