Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 14:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एसटी दर्जे की मांग पर कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें घंटों रही ठप,ट्रेनों का मार्ग बदला
          Headline

          एसटी दर्जे की मांग पर कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें घंटों रही ठप,ट्रेनों का मार्ग बदला

          today post liveBy today post liveSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News:-  अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का पूर्व घोषित ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन शनिवार को पूरे जोश के साथ शुरू हुआ। आंदोलन का व्यापक असर गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में आंदोलनकारी पारसनाथ के पास ग्रैंड कोड लाइन पर इकट्ठा हुए और ट्रैक जाम कर दिया। यह रेल मार्ग दिल्ली को गया-धनबाद होते हुए कोलकाता से जोड़ता है। आंदोलनकारियों ने ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी की, जिसके चलते दिल्ली–भुवनेश्वर एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

          स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार डुमरी कैंप में रहकर आंदोलन की जानकारी लेते रहे। वहीं डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार, आरपीएफ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

          आंदोलन को राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला। जेएलकेएम विधायक जयराम महतो, आजसू की केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, जिप सदस्य बैजनाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, मुखिया जागेश्वर महतो, झामुमो नेता सुभाष महतो और अन्य कई नेता आंदोलनकारियों के साथ रेलवे ट्रैक पर डटे रहे।

          हालांकि प्रशासन ने कल से ही स्टेशन परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी और कई स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती की थी। इसके बावजूद आंदोलनकारी खेतों के रास्ते ट्रैक तक पहुंचने में सफल रहे।

          नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कुड़मी जाति को एसटी सूची में शामिल नहीं करती और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता नहीं देती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

          एसटी दर्जे की मांग कुड़मी कुड़मी जाति आंदोलन झारखंड कुड़मी समाज आंदोलन ट्रेनें प्रभावित गिरिडीह आंदोलन रेल टेका डहर छेका गिरिडीह
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.