Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai : एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी बटोहिया, दो गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
          Headline

          Begusarai : एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी बटोहिया, दो गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 27, 2023Updated:April 27, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:

          एसटीएफ एवं अपराधियों के बीच गुरुवार को हुए मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जबकि बेगूसराय पुलिस के तीन कर्मी घायल हुए हैं। अपराधी और पुलिस की यह मुठभेड़ सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के आकाशपुर में हुई है। मारे गए अपराधी की पहचान रामदेवी आकाशपुर निवासी विवेक कुमार उर्फ बटोहिया के रूप में की गई है।हत्या और रंगदारी सहित एक दर्जन से अधिक मामले में वांटेड बटोहिया पर बिहार एसटीएफ ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को गुरुवार की दोपहर सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी बटोहिया आकाशपुर में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने स्थानीय थाना के सहयोग से चिन्हित किए गए जगह को घेर लिया। जिसमें पुलिस को देखते ही अपराधी ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए घर की ओर भागने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दिया तथा इस दौरान दोनों ओर से गोली चलती रही। इस गोलीबारी में विवेक उर्फ बटोहिया मारा गया। जबकि अपराधियों की गोली से मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं एसटीएफ के जवान गौतम कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर भाग रहे  उसके दो साथी अपराधियों को भी कार्बाइन एवं अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

          घटनास्थल से मारे गए अपराधी का शव लेकर चलते ही ग्रामीण उग्र हो गए तथा पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें नगर थानाध्यक्ष रामनिवास एवं पुलिस के दो जवान चोटिल हो गए हैं, सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी योगेन्द्र कुमार एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ का डिटेल ले रहे हैं।

          बटोहिया पर  भाजपा नेता और आर्मी के पूर्व जवान विजय सिंह की 8 महीने पहले हुई हत्या सहित कई मामले दर्ज थें। । विजय सिंह अपने बेटे की हत्या के मामले में गवाही देने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। उसने विजय सिंह के बेटे की भी हत्या की थी। पुलिस को इन दोनों मामलों में उसकी तलाश थी।  पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा था।

          सुपारी किलर बटोहिया को पांच गोली लगी

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों ओर से दो दर्जन से अधिक गोलियां चली है। जिसमें सुपारी किलर बटोहिया को पांच गोली लगी। इसने कुछ वर्ष पूर्व रामदिरी के मुखिया मुन्ना सिंह की हत्या कर दी थी। 2021 में इसने सोनापुर निवासी कुणाल कुमार तथा 2022 में कुणाल के पिता भाजपा नेता और पूर्व सैनिक विजय सिंह को मार डाला था। आज फिर यह एक की हत्या करने वाला था।

          एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही बटोहिया ने पहले गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें थानाध्यक्ष एवं एसटीएफ के जवान को जब गोली लग गई तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। घटनास्थल से लोडेड देशी कार्बाइन, लोडेड देसी पिस्टल एवं दस से अधिक खोखा बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

          उल्लेखनीय है कि मात्र 21-22 वर्ष की उम्र में मारा गया बटोहिया करीब चार वर्ष पूर्व अपराधी की दुनिया में आया तथा हत्या, गोलीबारी एवं रंगदारी की घटना को अंजाम देकर चर्चा में आ गया। जमीन की खरीद बिक्री कर उस पर कब्जा दिलाना भी इसका मुख्य पेशा था। जिसके कारण शहर के आसपास इसकी तूती बोलती थी। सुपारी किलर के रूप में चर्चित बटोही ने कई बड़े हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया था।

          सबसे बड़ी बात थी कि यह हमेशा बाहर रहता था और जब कभी गांव आता था तो किसी ना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए। हाल-फिलहाल भी वह हैदराबाद से गांव आया, लेकिन खुद मोबाइल का उपयोग नहीं करने के कारण पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता था। दो दिन पहले जब इसने राजापुर में छोटे सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की तो उसी समय से एसटीएफ और स्थानीय पुलिस इसके पीछे पड़ गई थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एसटीएफ कुख्यात अपराधी बेगूसराय न्यूज मुठभेड़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.