Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 11:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 43 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन 18 अक्टूबर से होगा शुरू : के रवि कुमार
          Headline

          झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 43 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन 18 अक्टूबर से होगा शुरू : के रवि कुमार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          दिन के 11 बजे से तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन, कला महोत्सव में सभी लोग सपरिवार आयें

          Ranchi News:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 18 अक्टूबर से प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन दिन के 11 बजे से दाेपहर बाद तीन बजे तक होगा। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बताया कि इस दौरान नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा। हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी। वहीं अनुसूचित जाति ,जनजाति के लिए यह राशि पांच हजार रुपये होगी। शपथपत्र के रूप में हर प्रत्याशी को फार्म 26 को स्पष्ट रूप से पूरा भरना होगा। प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी कम से कम तीन समाचार पत्रों में विज्ञापित करानी होगी। उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव खर्च के ब्योरा के लिए अलग से बैंक अकाउंट खुलवा लें।

          उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से जुड़ा दो दिवसीय कला महोत्सव गुरुवार से जयपाल सिंह स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को दिन में 11 बजे होगा। महोत्सव में 81 नामचीन कलाकार झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सांस्कृतिक सरोकार पर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर सभी मतदाताओं को आमंत्रित करते हुए सपरिवार आने की अपील की। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 37 लाख रुपये के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और उप निदेशक, जनसंपर्क आनन्द मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          first stage Jharkhand Legislative Assembly nomination
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.