Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 18:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार चुनाव में नीतीश- मोदी की जोड़ी हिट, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुशासन पर मुहर
          Headline

          बिहार चुनाव में नीतीश- मोदी की जोड़ी हिट, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुशासन पर मुहर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बिहार में मोदी–नीतीश ने तोड़ा जातीय गणित

          Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राज्य की राजनीति अब पुरानी जातिगत रेखाओं पर नहीं चलती। इस चुनाव में मतदाताओं ने साफ दिखा दिया कि वे सिर्फ वादों से नहीं, काम और सुशासन से प्रभावित होते हैं। परिणामों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को जहां बड़ा झटका दिया, वहीं एनडीए को उम्मीद से कहीं अधिक जनसमर्थन मिला है।

          बिहार की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बार बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलेगी, वहीं अमित शाह ने 160 सीटों का अनुमान जताया था, लेकिन जनता ने उससे भी बड़ा बहुमत देकर मोदी–नीतीश की जोड़ी पर अपने भरोसे को और मजबूत कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि तेजस्वी यादव न तो अपने परंपरागत यादव वोटरों को पूरी तरह साध पाए और न ही मुस्लिम मतदाता एकमुश्त उनके पक्ष में आए। मतदाताओं के मन में यह भय लगातार बना रहा कि कहीं प्रदेश एक बार फिर पुराने ‘जंगलराज’ जैसी अराजकता की ओर न बढ़ जाए।

          तेजस्वी का हर घर सरकारी नौकरी का वादा भी उलटा पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि नौकरी योजना की आर्थिक वास्तविकता मतदाताओं को साफ समझ आ गई, और यह वादा व्यवहारिक से ज्यादा चुनावी पैंतरा लगने लगा।दूसरी ओर, कांग्रेस पहले ही चरणों से चुनावी दौड़ में कमजोर पड़ गई। कई सीटों पर मुकाबला बनने से पहले ही वह मैदान से बाहर हो गई, जिससे महागठबंधन की पूरी रणनीति लड़खड़ा गई।

          एनडीए की जीत के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा—सरकार की योजनाओं का सीधा असर। मुफ्त राशन, पेंशन, पीएम आवास योजना, नए हाईवे और खासकर महिला रोजगार योजना में सीधे खातों में डाले गए 10,000 रुपये ने बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं को एनडीए की ओर मोड़ा। महिलाओं के साथ पूरा परिवार उसी दिशा में गया और यही ‘वोटों की सुनामी’ बना।

          नीतीश कुमार की शराबबंदी और कानून-व्यवस्था में सुधार का असर भी वोटों में दिखा। अब महिलाएं रात में भी सुरक्षित महसूस करती हैं—यह अनुभव उनके मतदान निर्णय में निर्णायक रहा। यह जनादेश बताता है कि बिहार अब सिर्फ काम को वोट देता है। सपने बेचने वालों की नहीं, काम दिखाने वालों की राजनीति को ही जनता ने चुना है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Election 2025 Bihar Election Analysis Modi Nitish good governance NDA wins big Tejashwi Yadav loses एनडीए बड़ी जीत तेजस्वी यादव हार बिहार चुनाव 2025 बिहार चुनाव विश्लेषण मोदी नीतीश सुशासन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          April 22, 2026

          नालंदा में डबल मर्डर: मां-बेटी की गला दबाकर ह/त्या, पति हिरासत में

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.