Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 18:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, कहा लोकसभा का परिणाम देखिएगा, देश का इतिहास बदलेगा
          Headline

          Ranchi: नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, कहा लोकसभा का परिणाम देखिएगा, देश का इतिहास बदलेगा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 10, 2023Updated:May 10, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता

          Ranchi:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का स्वागत करने झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री सत्यानंद भोक्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद थे।

          इसके बाद नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने संयुक्त रूप से कांके स्थित सीएमओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि जो राजनीतिक विचार है उसे एक करने के लिए फिर से एकजुट होकर बैठना पड़ेगा। सभी लोगों के विचारों को कैसे एक समान बनाएं इस विषय को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक जैसे हैं। साथ ही नई पीढ़ी के राजनीतिक सिपाही हैं। इनसे हमें बहुत कुछ सीखना है।

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं और एक साथ चलेंगे। देश में विपक्ष के अधिकांश लोग साथ हो जाएं यही प्रयास हो रहा है। लोकसभा का परिणाम देखिएगा, देश का इतिहास बदलेगा। देश में एकतरफा काम हो रहा है, केवल अपनी कही जा रही है, विपक्ष की नहीं सुनी जा रही है। दोनों राज्य एक हैं। हम सभी को एक होकर झारखंड और बिहार का विकास करना है। देश के विकास के लिए काम करना है।

          उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन से उनका पुराना संबंध रहा है। पहली बार वे मुख्यमंत्री बने थे तो गुरु जी का भी सहयोग था। हमारा संबंध पहले से ही ठीक रहा है। नीतीश ने कहा कि हमारा पूरा विश्वास है कि पूरे देश में विपक्ष के अधिकांश लोगों की एकजुटता हो जायेगी। मिशन 2024 के लिए मिलकर चलेंगे। हम लोग एकजुट होकर देश में भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। सबको मिलकर एकजुट होकर चलना पड़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेशजेडीयू अध्यक्ष खीरू महतो, महासचिव श्रवण कुमार सहित जदयू के कई नेता मौजूद थे।

          उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल की जा रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की है। इसी सिलसिले में बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे।

          तेजस्वी यादव नीतीश कुमार रांची न्यूज विपक्षी एकता हेमंत सोरेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          September 10, 2026

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.