Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 18:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: जंगल राज खत्म कर बिहार में किया न्याय के साथ विकास:नीतीश
          Headline

          Nawada: जंगल राज खत्म कर बिहार में किया न्याय के साथ विकास:नीतीश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2024Updated:April 12, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार में जंगल राज को खत्म कर न्याय के साथ विकास किया है,जिसका कारण आज बिहारवासी चैन से खुलेआम सड़को पर घूम कर अपना कारोबार कर रहे हैं। नहीं तो शाम होते ही घरों से भी निकलना मुश्किल था ।वे शुक्रवार को नवादा जिले के वारसलीगंज में लोकसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के चुनावी सभा में बोल रहे थे ।

          उन्होंने कहा कि हाल ही में चार लाख शिक्षकों को बहाल कर एक बड़ा काम किया है ।हमारी सरकार कम से कम 10 लाख लोगों को नौकरी तथा रोजगार देने की व्यवस्था की है ।इसलिए आप सबों से आग्रह है कि आप एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर को जिताकर नरेंद्र मोदी को 400 सांसदों से भी ज्यादा बहुमत दिलाकर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनवाएं।

          उन्होंने कहा कि हम लोग 2005 में सरकार में आए थे और 2006 से सारा काम शुरू हुआ। खाली याद रखिएगा, जो कम उम्र के लोग हैं, वो भूल गए हैं। अपने बाल-बच्चों को भी बताइए। 2005 से पहले बिहार में क्या हाल था। सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज के दिनों को याद दिलाया और उसे नहीं भूलने की सलाह दी।

          सीएम ने कहा कि आप शाम को घर से बाहर नहीं निकलते थे। उसको तो याद नहीं है। अब सब लोग शाम को चहल रहे हैं। आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। हम लोग 18 वें साल में है। इससे पहले उन्हें मिला था 15 साल, पति-पत्नी राज किए, कोई काम हुआ था, कुछ नहीं हुआ था। पहले की स्थिति पूरे तौर पर लोगों को मालूम होना चाहिए था। कितना विवाद और झगड़ा होता था। हिंदू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा। 2006 के बाद कोई झगड़ा होता नही है। जब हम लोग आए तो सबको एकजुट किया। काम करने वालों को वोट दीजिए। 2010 के चुनाव में 50 फीसदों मुस्लिमों ने एनडीए को वोट दिया था। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक महीने में 30-40 लोग आते थे। अब साल में एक हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य तथा शिक्षा को बेहतर बनाया। विधि व्यवस्था को बेहतर बनाकर गुंडो को सलाखों के पीछे डाला।

          सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार के द्वारा बहुत सहयोग मिलता है, तमाम कार्यक्रम चला रहे हैं। जिस कारण भारत का विदेश में भी डंका बज रहा है साथ ही देश का अपरिमित विकास हुआ है ।उन्होंने कहा है कि देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। उन्होंने अपने कुछ स्वजातीय नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग समाज को बर्बाद करने वाले लोग हैं ।इसलिए समाज के आम लोग ऐसे लोगों से सावधान रहिएगा ।तभी आपका समाज तरक्की करेगा ।उन्होंने विवेक ठाकुर को माला पहनकर लोगों से आशीर्वाद भी दिलाया।

          इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय झा ,जदयू के जिला अध्यक्ष सलमान रागिब मुन्ना ,विनय यादव ,स्थानीय भाजपा विधायक अरुण देवी,पूर्व विधायक अनिल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को भारी बहुमत से जीतने की अपील की है ।मंच का संचालन शैलेंद्र कुमार सिंह ने की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Nitish Kumar Development rule of the jungle Warsaliganj
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          April 27, 2026

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.