Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 10:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वायुयान सुरक्षा मानक का उल्लंधन के आरोप में सांसद निशिकांत और मनोज तिवारी समेत नौ पर मामला दर्ज
          Headline

          वायुयान सुरक्षा मानक का उल्लंधन के आरोप में सांसद निशिकांत और मनोज तिवारी समेत नौ पर मामला दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 3, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देवघर। वायुयान सुरक्षा मानक का उल्लंधन करने का आरोप लगाते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढींगरा समेत नौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी डीएसपी सुमन आनंद की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर अब देवघर जिला प्रशासन और सांसद आमने सामने हो गए है। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

          बताया जाता है कि 31 अगस्त को दुमका में मृतका अंकिता के परिजनों से मिलने और उन्हें सहायता राशि देने सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य लोग देवघर दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे। इन पर आरोप लगाया गया है कि इसी दिन 5:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य उन्हें छोड़ने आये लोग एयरपोर्ट पहुंचे। सभी यात्री प्लेन के अंदर चले गये। कुछ देर बाद प्लेन का दरवाजा खुला और पायलट नीचे उतरे। पायलट एटीसी की तरफ गये।

          डीएसपी ने कहा है कि जब वह एटीसी के कंट्रोल रूम में पहुंचे, तो डायरेक्टर संदीप ढींगरा व पायलट पहले से ही मौजूद थे। वहां पायलट एटीसी कर्मियों पर दबाव डाल रहे थे कि चार्टर्ड प्लेन को उड़ान का क्लीयरेंस दिया जाये। कुछ ही देर बाद सांसद डॉ निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत चार लोग एटीसी रूम में पहुंच गये। डीएसपी का आरोप है कि उक्त लोगों ने जल्द क्लीयरेंस देने दबाव बनाया।

          डीएसपी ने आवेदन में कहा है कि एयरपोर्ट के संचालन के सुरक्षा मानकों का उक्त लोगों ने उल्लंघन करते हुए एटीसी में प्रवेश किया। नाइट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया। विवाद को लेकर अब देवघर जिला प्रशासन और सांसद आमने-सामने हैं।

          डीएसपी ने एफआईआर में कहा है कि देवघर में नाइट टेकऑफ व लैंडिंग अथवा प्राथमिक की सुविधा नहीं है। एक सितंबर को सीसीटीवी की जांच में मुकेश पाठक, देवता पांडेय व पिंटू तिवारी का एटीसी बिल्डिंग में प्रवेश पाया गया। डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की और यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से एटीसी में रूम में प्रवेश करने का समर्थन किया। वहीं इस संबंध में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि वह सिर्फ नाइट लैंडिंग की जानकारी लेने गये थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एयरपोर्ट डायरेक्टर देवघर न्यूज प्राथमिकी सांसद निशिकांत दूबे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          June 8, 2026

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          June 7, 2026

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          June 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          RSS शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच मुंगेर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.