Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 13:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Koderma: फाइनेंस कंपनी का फर्जी अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले  बिहार और बंगाल के नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
          Headline

          Koderma: फाइनेंस कंपनी का फर्जी अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले  बिहार और बंगाल के नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma: फाइनेंस कंपनी का फर्जी अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले  बिहार और बंगाल के नौ साइबर अपराधी को तिलैया पुलिस ने  गिरफ्तार  किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 6 सिम कार्ड, 35 हजार 625 रुपए नगद, 19 पीस कॉपी, चार आधार कार्ड, दो वोटर कार्ड, दो पैन कार्ड, एक पासबुक, एक चेक बुक, रूपी बाजार कंपनी का आईडी कार्ड एक पीस बरामद किया गया है।

          पकड़े गए अपराधियों में  बिहार के सिवान जिला निवासी रामबाबू यादव उम्र 19 वर्ष , बिहार के नालंदा जिला निवासी मंजीत कुमार शर्मा उम्र 30 वर्ष ,बिहार के गया जिला निवासी उद्देश्य कुमार उम्र 23 वर्ष , बिहार के नालंदा जिला निवासी भूषण कुमार उम्र 19 वर्ष ,  बिहार के नवादा जिला निवासी संतोष कुमार यादव उम्र 23 वर्ष , बिहार के नालंदा जिला निवासी मोहम्मद फारुख उम्र 24 वर्ष  एवं पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला निवासी तारकेश्वर कुमार उम्र 26 वर्ष , सूर्यकांत शर्मा उम्र 30 वर्ष व सन्नी रजक उर्फ आदित्य रजक उम्र 21 वर्ष के  नाम शामिल है।

          पुलिस अधीक्षक  अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा बजाज फिनसर्व एवं धनी फाइनेंस का फर्जी कर्मचारी और पदाधिकारी बनाकर  जाली कागजात तैयार कर लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल पर संपर्क कर लोन स्वीकृत हो जाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस लेकर रुपए की ठगी कर रहे हैं एवं  ठगी की राशि निकासी के लिए तिलैया आने वाले हैं।

          सूचना के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसके द्वारा रविवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तिलैया के एटीएम में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ एवं उनके निशानदेही पर तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड से गिरोह के 6 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक एवं ठगी किए गए व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर से संबंधित कॉपी भी बरामद किया गया है।

          गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में तिलैया थाना के पुलिस अवर  निरीक्षक आनंद मोहन कुमार, अनुसंधानकर्ता सुमित साव, पैंथर आरक्षी, तिलैया थाना के सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के टीम शामिल थे। प्रेस वार्ता के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक रामनारायण ठाकुर भी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अधिकारी कोडरमा न्यूज गिरफ्तार ठगी फाइनेंस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.