Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 01:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में एके-47 बरामदगी मामले में बिहार के तीन जिलों में एनआईए की छापेमारी
          Headline

          मुजफ्फरपुर में एके-47 बरामदगी मामले में बिहार के तीन जिलों में एनआईए की छापेमारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  बिहार के मुजफ्फरपुर में लगभग आठ महीने पहले एके-47 हथियार की बरामदगी मामले में आज सुबह से करीब दस घंटे तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छपरा, वैशाली और मुजफ्फरपुर में छापेमारी की। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के मनकौली में मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर एनआईए की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एके-47 बरामदगी मामले में हो रही है। एनआईए की टीम सुबह पांच बजे कुढ़नी के मुखिया नन्द किशोर यादव उर्फ भोला राय के आवास पर पहुंची। हाल ही में मनकौली गांव के श्मशान से एक एके-47 बरामद हुई थी, जिसमें मुखिया भोला राय के बेटे देवमुनी की गिरफ़्तारी हुई थी।

          एनआईए की दूसरी टीम ने सारण जिले के परसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयासा खातून के दो घरों पर तालाशी ली। उनके बेटे एवं वार्ड पार्षद मोहम्मद करमुल्लाह अंसारी के घर से बांग्लादेशी हथियार मिलने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बतायी जा रही है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तत्कालीन डीआईजी मनु महाराज के कार्यकाल में भी बांग्लादेशी को बुलाने एवं हथियार रखने के अलावा विदेशी मुद्रा के लेनदेन के मामले में करमुल्लाह के यहां छापेमारी हो चुकी है।

          परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एनआईए की टीम ने मुख्य पार्षद के घर तलाशी ली है। इसके अलावा उन्होंने और कुछ भी बताने से इनकार किया है। एनआईए की टीम पिछले 10 घंटे से उनके घर में छापेमारी कर रही है। टीम के आने के बाद से चेतन छपरा गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

          वैशाली जिले में भी तीन जगहों पर अहले सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी की। महुआ थाना इलाके के गौसपुर चकमजाहिद में अधिवक्ता स्व. अनिल राय के पुत्र मुन्ना राय के यहां एनआईए की टीम ने छापेमारी की। लम्बे समय तक चली छापेमारी के बाद टीम ने घर को सील कर दिया है। दूसरी ओर, हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित संजीव सिन्हा के घर में सुबह पांच बजे से ही एनआईए की टीम ने तलाशी ली। एनआईए की टीम ने एसडीओ रोड स्थित अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के घर की गहन तलाशी ली। इसके साथ कृष्णापुरी स्थित सत्यम कुमार के घर पर भी छापेमारी की गई लेकिन दोनों जगहों से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

          संदीप के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। कृष्णापुरी में सत्यम के भाई ने कहा कि उनके भाई को फंसाया गया है जबकि उनके भाई के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिर भी सत्यम बेऊर जेल में 8 माह से बंद है। वैशाली के पुलिस अधिक्षक हरकिशोर राय ने इस बाबत फोन पर बताया कि जिले में एसडीओ रोड और बागमली कृष्णा रोड समेत तीन जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          muzaffarpur National Investigation Agency Recovery of AK-47 weapon
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.