Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 19:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो जिले के कई क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एनआईए की छापेमारी 
          Headline

          बोकारो जिले के कई क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एनआईए की छापेमारी 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 4, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bokaro News:  जिले के गोमिया के विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की आठ टीमों ने सुबह छह बजे से नक्सल प्रभावित गोमिया के विभिन्न इलाकों में लगभग तीन से चार घण्टे तक छापेमारी की। यह छापेमारी झुमरा पहाड़ और उसके आसपास के गांव चतरो चट्टी, रजडेरबा, लोधी, चेयाटांड, कुरकुटिया, धमधरवा,तूईयो और हरयीदमो में हुई।

          बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पुष्टि की है कि एनआईए को नक्सलियों और उनके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान टीम कई दस्तावेजों को साथ लेकर गई है, जो नक्सली संगठन की गतिविधियों और उनके संबंधों को उजागर करने में मदद कर सकते हैं।

          एनआईए की यह कार्रवाई झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ नए साल की सबसे बड़ी जांच मानी जा रही है। टीम का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना और उनके आर्थिक व संगठनात्मक आधार को कमजोर करना है। छापेमारी से जुड़े इलाके लंबे समय से नक्सली प्रभाव में रहे हैं, जिससे यह जांच और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।एनआईए की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

           राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा माओवादियों के षड्यंत्र मामले में एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है।

          एनआईए से आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के बोकारो जिले के गोविंदपुर निवासी बच्चा सिंह उर्फ बच्चा बाबू सिंह को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। वह (आरसी-03/2023/एनआईए/आरएनसी) मामले में एफआईआर में आरोपित है।

          एनआईए ने अगस्त 2023 में यूए(पी) अधिनियम और सीएलए अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आनंदपुर पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया था। जांच के दौरान पता चला कि बच्चा सिंह मजदूर संगठन समिति (एमएसएस) का सचिव था, जिसे वर्तमान में झारखंड राज्य सरकार ने सीएलए अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया है। आरोपित प्रतिबंधित भाकपा माओवादी और उसके शीर्ष नेताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। वह संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने और झारखंड और अन्य स्थानों में इसकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए धन संग्रह में शामिल था।

          यह मामला मूल रूप से जुलाई 2022 में झारखंड के चाईबासा जिले में तीन भाकपा माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था, जब वे माओवादी लाजिम अंसारी और सौरभ के जरिये लिखे गए पत्र देने के लिए सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा से मिलने जा रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          National Investigation Agency Naxalite organization
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.