Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 5 July 2026 || 02:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, अब बोइंग 737 और भारी मालवाहक विमान भी भरेंगे उड़ान
          Headline

          झारखंड के देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, अब बोइंग 737 और भारी मालवाहक विमान भी भरेंगे उड़ान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ‘एरोड्रम’ यानी अपग्रेडेड 4सी का लाइसेंस दे दिया है। इस अपग्रेडेशन के बाद देवघर एयरपोर्ट से एयरबस 321 के साथ ही बोइंग 737 और भारी मालवाहक विमान भी उड़ान भर सकेंगे। इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि देवघर हवाई अड्डे के अपग्रेड हो जाने से अब वाणिज्यिक विमानों के परिचालन का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। यह पूरे संथाल के लिये गौरव की बात है।

          उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट परिसर में उच्च स्तरीय बैठक की गई थी। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार के सचिव राजीव बंसल, संयुक्त सचिव नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार रुबीना अली, देवघर डीसी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

          12 को प्रधानमंत्री करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन

          देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा। प्रधानमंत्री सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट आएंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए देवघर बाबा मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। यहां तकरीबन 45 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद वे देवघर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। देवघर एयरपोर्ट से ही एम्स के 200 बेड अस्पताल का भी उद्घाटन होग। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की आधारशिला और शिलान्यास का कार्यक्रम भी यहीं से संपन्न होगा।

          -झारखंड के अलावा बिहार और बंगाल के यात्री यहां से भर सकेंगे उड़ान

          देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कोलकाता, पटना, बागडोगरा और रांची एयरपोर्ट के बीच में देवघर एयरपोर्ट होने से यहां यात्रियों की संख्या भी भरपूर रहेगी। पहले चरण में यहां से 180 क्षमता वाले विमान की हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद यहां से 320 क्षमता वाले विमान उड़ान भरेंगे।

          देवघर एयरपोर्ट की विशेषता

          – देवघर एयरपोर्ट के निर्माण पर कुल 401.34 करोड़ रुपये खर्च हुए।

          – एयरपोर्ट लगभग 653.75 एकड़ जमीन पर फैला है।

          – देवघर एयरपोर्ट पर 2500 मीटर यानी ढाई किलोमीटर लंबा रनवे है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एरोड्रम देवघर एयरपोर्ट प्रधानमंत्री बंगाल बिहार रांची न्यूज लाईसेंस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          July 4, 2026

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          July 4, 2026

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.