Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 5 October 2026 || 19:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी
          Headline

          पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी

          जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एनडीए ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनके समर्थन में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 5, 2026Updated:October 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एनडीए ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनके समर्थन में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। नामांकन कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          नामांकन के बाद नीरज कुमार ने अपने संबोधन में चुनाव को लेकर आत्मविश्वास जताया और विरोधियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली उनकी जीत केवल एक सामान्य चुनावी जीत नहीं होगी, बल्कि इसका व्यापक राजनीतिक संदेश जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत की “धमक पटना से दिल्ली तक” सुनाई देगी।

          नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति में किसी व्यक्ति का कद या वह किस मुकाम तक पहुंचा है, यह अकेला महत्वपूर्ण नहीं होता। असली ताकत यह है कि समाज के अलग-अलग वर्गों का समर्थन किसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का भरोसा और स्नेह प्राप्त है और यही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है।

          धनबल नहीं, जनसमर्थन को बताया ताकत

          अपने संबोधन में नीरज कुमार ने कहा कि वह धनबल के मामले में भले ही मजबूत नहीं हों, लेकिन लोगों के स्नेह और समर्थन के मामले में काफी समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।

          बिना किसी का नाम लिए उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी हमला बोला। नीरज ने कहा कि उन्हें ईर्ष्या और द्वेष का शिकार बनाया जा सकता है, लेकिन वह किसी की दया का पात्र बनना स्वीकार नहीं करेंगे। उनके इस बयान को पटना स्नातक सीट पर चल रही राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

          सम्राट-निशांत की जोड़ी को बताया राम-लक्ष्मण

          नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की जोड़ी की तुलना भगवान राम और लक्ष्मण से करते हुए एनडीए नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

          उन्होंने कहा कि पटना स्नातक सीट पर एनडीए की एकजुटता उनकी बड़ी ताकत है। समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे समर्थन का हवाला देते हुए नीरज कुमार ने चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला सिर्फ एक विधान परिषद सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि इसके परिणाम का व्यापक राजनीतिक संदेश होगा।

          JDU Candidate Neeraj Kumar Neeraj Kumar Nomination Patna Graduate Constituency Election नीरज कुमार नामांकन पटना स्नातक सीट चुनाव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खूंटी पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन, वंशजों से मिले, बोले- मिलकर संगठन करेंगे मजबूत

          October 5, 2026

          अनंत सिंह की नाराजगी पर बोले ललन सिंह, नीरज कुमार पर कार्रवाई न करना पार्टी की चूक

          October 5, 2026

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          October 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खूंटी पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन, वंशजों से मिले, बोले- मिलकर संगठन करेंगे मजबूत

          पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी

          अनंत सिंह की नाराजगी पर बोले ललन सिंह, नीरज कुमार पर कार्रवाई न करना पार्टी की चूक

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल्स से मिले सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड की बेटियों का बड़ा योगदान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.