Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 17:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भोजपुर-बक्सर से राजग और सीवान में राजद का परचम, नवादा में निर्दलीय जीते
          Headline

          भोजपुर-बक्सर से राजग और सीवान में राजद का परचम, नवादा में निर्दलीय जीते

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। बिहार में स्थानीय प्राधिकार के कोर्ट से हुए एमएलसी चुनाव का मतगणना गुरूवार को संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतगणना शुरू हुआ और अपराह्न दो बजे तक अधिकांश जगहो के रिजल्ट आ गए है। भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट से राजग के उम्मीदवार राधा चरण साह उर्फ सेठ जी विजय घोषित किए गए। राधा चरण साह ने निकत्तम प्रतिद्वंदी और महागठबंधन उम्मीदवार अनिल सम्राट को 1043 वोटो के भारी अंतर से पराजित कर दिया।

          जबकि नवादा से निर्दलीय अशोक यादव ने राजद समर्थित उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा को 536 मतो के अंतर से हराकर बाजी मार ली। इसी तरह सीवान कोर्ट से राजद के विनोद जायसवाल निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान से 798 वोट से चुनाव जीत गए है। भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे है।

          वहीं रोहतास कैमूर स्थानीय प्राधिकार कोर्ट में एनडीए उम्मीदवार संतोष सिंह ने बाजी मार ली। उन्होंने महागठबंन उम्मीदवार कृष्ण कुमार सिंह को 684 मतो के अंतर से पराजित कर दिया है। यहां चुनाव परिणाम की घोषणा होते हुए एनडीए खेमे में जमकर गुलाल उड़े। जबकि गया-जहानाबाद और अरवल स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में राजद के प्रत्याशी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने निवर्तमान एमएलसी और जेडयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को 528 मतो से हरा दिया। कुमार नागेंद्र की जीत पर उनके समर्थक ढोल बाजे की धुन पर खुब थिरके।

          पश्चिम चंपारण में राजद के ई. सौरभ कुमार को जीत का ताज मिला है। उन्होंने निकटत्तम प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अफाक अहमद को 763 मतो से शिकस्त दे दी। जदयू प्रत्याशी राजेश राम तीसरे स्थान पर रहे। छपरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ई. सच्चिदानंद राय ने राजद के सुधांशु रंजन को शिकस्त दिया है। पूरे बिहार में सबसे अमीर उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था। सारण में लड़ाई त्रिकोणीय मानी जा रही थी लेकिन प्रथम वरीयता की मतगणना में ही हार जीत का निर्णय हो गया और भाजपा से निष्कासित होने के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज की। पूर्णिया क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल कुल 5342 मतों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अब्दुस सुब्हान को मात देकर लगातार तीसरी बार विधान पार्षद चुने गए हैं । भाजपा प्रत्याशी को 8841 मान्य मतों में से 6943 वोट मिले हैं । जबकि राजद के अब्दुस सुब्हान को कुल 1601 वोट मिले । कांग्रेस उम्मीदवार तौसीफ अलाम को 182 मत मिले। पूर्वी चंपारण से स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी महेश्वर सिंह जीते। चुनाव मे महेश्वर सिंह को कुल 2356 वोट मिले वही राजद के बबलू देव को कुल 2139 वोट प्राप्त हुए है।

          भागलपुर बांका विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी महागठबंधन एवं सीपीआई के प्रत्याशी संजय पराजित कर जीत हासिल कर लिया है। तीसरे स्थान पर पूर्व एमएलसी सह जदयू के विधायक मनोज यादव की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी सिंपल देवी रही। विजय कुमार सिंह को 2141, संजय यादव को 1750 और सिंपल देवी को 1141 मत हासिल हुए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पटना न्यूज बिहार मतगणना राजग राजद विधान परिषद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          June 9, 2026

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          June 9, 2026

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.