Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 11:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एनडीए के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के स्पीकर
          Headline

          एनडीए के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के स्पीकर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।

          बिहार विधानसभा के संसदीय इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा विजय घोषित किए गए। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर 126 मत प्राप्त कर महागठबंधन उम्मीदवार अवध बिहारी सिंह को हरा दिया। बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामे के बीच चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा लगातार तीसरी बार लखीसराय से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वही बिहार विधानसभा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक अध्यक्ष बना है। विधानसभा अध्यक्ष बने विजय सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को हुआ था। उन्होंने बेगूसराय के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया है। नीतीश कुमार की पिछली सरकार में वह श्रम संसाधन मंत्री थे। उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता के अलावा संगठन में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं। उधर विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी रहे अवध बिहारी चौधरी सिवान से पांचवी बार चुनकर सदन में पहुंचे हैं।

          जदयू ने व्हिप जारी कर राजद का खेल बिगाड़ा

          बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में जमकर उठापटक हुई। एनडीए का खेल बिगाड़ने के लिए चारा घोटाले के आरोप में रांची में बंद लालू प्रसाद यादव ने भाजपा विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। मगर उनका चारा काम नहीं आया। इसके अलावा चुनाव के आखिरी वक्त पर जदयू को व्हिप जारी करनी पड़ी।

          वोटिंग के पहले जमकर हुआ हंगामा

          स्पीकर के चुनाव को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन में नीतीश कुमार सहित दो मंत्रियों को लेकर विपक्षी विधायक वेल में आ गए। वे सदन के सदस्य नहीं होने के कारण सीएम सहित दो अन्य मंत्रियों को सदन से बाहर करने की मांग कर रहे थे। हंगामे को देखते हुए प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने विधान परिषद के सदस्य नीतीश कुमार और दो मंत्रियों को बाहर जाने को कहा।

          सिन्हा को मिले 126 वह विरोध में पड़े 114 वोट

          स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए प्रत्याशी विजय सिन्हा को 126 वोट मिले वही महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को 114 वोट पड़े। प्रोटेम स्पीकर ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को बारी-बारी से खड़ा कर वोटों की गिनती कराई। प्रोटेम स्पीकर के नाते मांझी ने वोट नहीं दिया। जबकि बसपा के दो विधायक गैरहाजिर रहे।

          मुख्यमंत्री ने स्पीकर को दी बधाई तेजस्वी बोले निष्पक्ष रहना होगा

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पीकर पद पर चुने गए विजय सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह अपने अनुभव से नियमानुसार कार्यवाही संचालित करेंगे। वहीं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्पीकर को बधाई देते हुए कहा कि आसन्न को निष्पक्ष रहना होगा।

          पूर्व डिप्टी सीएम के ट्वीट से हुआ हंगामा

          मंगलवार की शाम पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के एक ट्वीट से सियासी हंगामा मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद एनडीए के विधायकों को कॉल कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में वोटिंग के लिए विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          June 23, 2026

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.