पलामू।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के कमांडर नगीना ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनातू प्रखंड के बीडीओ से लेवी मांगी है। इससे महकमा में हड़कंप है और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जानकारी अनुसार लेवी मांगे जाने पर बीडीओ ने मनातू थाने को सूचित करते हुए शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान तेज करते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही छापेमारी सहित अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विदित हो कि सुदूर इलाके में नक्सलियों की चहलकदमी चलते रहती है। वे खौफ जमाने के लिए विध्वंसात्मक कार्रवाई भी करते रहते है। जिले का मनातू प्रखंड भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।


