Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 19:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत
          Headline

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          विश्वकर्मा पूजा पर घर में नई बाइक आने की खुशी का इंतजार कर रहे परिवार को बुधवार शाम ऐसी खबर मिली, जिसने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दीं। रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 16, 2026Updated:September 16, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News: विश्वकर्मा पूजा पर घर में नई बाइक आने की खुशी का इंतजार कर रहे परिवार को बुधवार शाम ऐसी खबर मिली, जिसने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दीं। रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

          मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के तरौनी तेयार गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सुचित कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल रतन कुमार नरहट थाना क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी साधु शरण यादव का पुत्र है। रतन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          परिजनों के अनुसार, सुचित कुमार बुधवार को अपने साले रतन कुमार के साथ रजौली स्थित बाइक शोरूम पहुंचा था। दोनों ने विश्वकर्मा पूजा के मौके पर घर में नई बाइक लाने के लिए उसकी बुकिंग कराई। बाइक की बुकिंग पूरी करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमावां मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

          टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुचित कुमार को मृत घोषित कर दिया। रतन कुमार का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

          घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।

          सुचित खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी, दो बेटे, एक बेटी और माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन नई बाइक घर लाने की तैयारी थी। घर में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल था। बुधवार को ही पत्नी ने तीज का व्रत खोला था। परिवार को क्या पता था कि शाम तक त्योहार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

          nawada road accident New Bike Booking Accident नई बाइक हादसा नवादा सड़क हादसा रजौली सड़क दुर्घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          September 16, 2026

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.