Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 04:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: नवादा के लाल बीएसएफ के आईजी विनय झा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित ,गृह मंत्री ने दिया मेडल
          Headline

          Nawada: नवादा के लाल बीएसएफ के आईजी विनय झा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित ,गृह मंत्री ने दिया मेडल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada:  नवादा के  लाल सीमा सुरक्षा बल के आईजी विनय झा को शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग में आयोजित सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री तथा राष्ट्रीय समारोह के मुख्य अतिथि अमित शाह ने विनय झा को मेडल देकर उनके विशिष्ट वीरता पूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। नवादा वासियों ने इसे जिले ही नहीं बल्कि बिहार का गौरव मानते हुए उन्हें बधाई दी है। उनका प्रेसिडेंट पुलिस मेडल का सम्मान नवादा सहित बिहार वासियों के लिए गौरव का विषय है ।खासकर नवादा के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कई जगहों पर मिठाईयां बांटकर विनय झा की इस सफलता के बाद उनके बेहतर जीवन की कामना की गई है।

          सीमा सुरक्षा बल के आईजी बने विनय झा नवादा के गांधी इंटर स्कूल से पढ़ाई कर नवादा के ही कन्हाई लाल साहू महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र से स्नातक की पढ़ाई की थी ।1986 में वे सहायक कमांडेंट के पद पर सीमा सुरक्षा बल में योगदान किया था। लेकिन विनय झा के बेहतर कार्यों से प्रभावित होकर सरकार ने उन्हें काफी कम उम्र में सीमा सुरक्षा बल का आईजी बनाया था। उनके बेहतर कार्यों के लिए उन्हें प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। जिससे नवादा वासी काफी गौरवान्वित है ।

          विनय झा को जम्मू कश्मीर में पदस्थापना के दौरान आतंकवादियों को ढेर करने सहित कई साहसिक कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक ने बेहतर सेवा मेडल के लिए चयनित किया था। संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन में बोसनिया तथा हर्जगोविंना में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था ।जिसके बल पर उन्हें सीमा सुरक्षा बल के बेहतर पदाधिकारियों में गिनती की जाती रही है ।आज उनके कार्यो ने उन्हें ऊंचा सफलता दिला कर नवादा वासियों को गौरवान्वित किया है।

          विनय झा के पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव झा नवादा जिले के जाने-माने शिक्षाविद रहे हैं ।नवादा का सबसे बेहतर स्कूल गांधी इंटर स्कूल के प्राचार्य पद पर उन्होंने भी बड़ी ख्याति प्राप्त की थी ।विनय झा को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए चयनित किए जाने के बाद उनके घर पर पहुंचकर छोटे भाई मनोज झा सहित अन्य परिवार को भी नवादा वासी बधाई दे रहे हैं। उनके कई सहपाठी तथा उनसे कनीय छात्र के साथ ही नवादा वासियों ने भी विनय झा की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।

          नवादा के सांसद चंदन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ साकेत बिहारी ,वरीय अधिवक्ता मगन बिहारी शरण ,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह , डॉ महेश कुमार, पूर्व सिविल सर्जन व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विमल कुमार सिंह आदि ने भी विनय कुमार झा की सफलता को नवादा का गौरव बताते हुए उन्हें बधाई संदेश भेजा है।

          BSF IG Nawada News President Police Medal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.