रांची।
नामकुम पुलिस ने करीब चार वर्षो से फरार चल रहे शराब माफिया नरेश सिंघानिया को जोरार इलाके से गिरफ्तार किया है। वह नामकुम के जोरार में छिपकर रह रहा था। वर्ष 2017 में जहरीली शराब के सेवन से 22 लोगो से ज्यादा लोगो की मौत के मामले में वांटेड था। पुलिस शराब माफिया से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया नरेश सिंघानिया जोरार में छिपकर रह रहा है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि अवैध शराब कारोबारी नरेश सिंघानिया और प्रह्लाद सिंघानिया ने करम पर्व के मौके पर 2 सिंतबर 2017 की रात नकली शराब की बडी खेप रांची में उतारा था। जहरीली शराब के सेवन से चार जैप जवान सहित 22 से अधिक लोगो की मौत् हो गई।
जांच में सिंघानिया बंधुओं द्वररा शराब की खेप मंगाने की बात सामने आई थी। इसको लेकर रांची के नामकुम, सुखदेव नगर और डोरडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस से बचने के लिए सिघानिया बंधु ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। पर घटना के एक माह बाद प्रह्लाद सिंघानिया को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था और नरेश की तलाश जारी थी। सनद हो कि सिंघानिया बंधु के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार का पहला मामला वर्ष 2005 में दर्ज हुआ था।


