Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 12:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामगढ़ में  होटल के मालिक के घर से नाैकर ने की 50 लाख की चोरी
          Headline

          रामगढ़ में  होटल के मालिक के घर से नाैकर ने की 50 लाख की चोरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 30, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          ramgarh news :  शहर के शिवाजी रोड स्थित होटल वेव्स के मालिक संजीव चड्डा के घर से उनके ही नौकर ने   लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।  मामले में होटल वेव्स के मालिक संजीव चड्डा के बयान के आधार पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
          होटल वेव्स चार मंजिला मकान में संचालित होता है। नीचे के दो ताले में होटल और पार्टी हॉल है। उसके ऊपर संजीव चड्ढा का पूरा परिवार रहता है। जिस कमरे में जेवर और नकदी से भरा अलमीरा मौजूद था, शातिर होटल स्टाफ आकाश धनक ने वहीं धावा बोला। यह घटना तब हुई जब होटल मालिक पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में बाहर गए थे। होटल बंद था और स्टाफ के लिए कुछ कमरे खुले हुए थे। इसी खालीपन का फायदा चोर आकाश धनक ने उठाया और 28 नवंबर को उसने इस वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में आकाश के घुसने और निकालने का वीडियो भी कैद हुआ है।

          दूसरे मकान के छत से घुसा चोर, 3 महीने से कर रहा था रेकी

          पुलिस के अनुसार, आकाश धनक 8 साल तक होटल वेव्स का स्टाफ रहा। तीन महीने पहले उसने अपनी नौकरी छोड़ी और घर चला गया लेकिन उसकी पूरी नजर होटल पर ही थी। होटल मालिक का पूरा परिवार कब बाहर जाने वाला था, इसकी जानकारी भी वह होटल स्टाफ से फोन कर ले रहा था। उसे पता चल गया था कि संजीव चढ़ा अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए चार दिनों तक बाहर रहेंगे। होटल के बगल के मकान में भी शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। लोगों की भीड़भाड़ का फायदा आकाश को मिला। वह दूसरे घर से होकर संजीव चढ़ा के घर में घुसने में सफल रहा।

          घर में लगे सीसीटीवी को घुमाया

          संजीव चड्ढा के घर में और होटल में सीसीटीवी लगे हुए हैं। घर में कौन सी चीज कहां होती है, इसकी पूरी जानकारी आकाश धनक को पिछले 8 वर्षों में हो चुकी थी। घर में घुसते ही उसने सीसीटीवी को घुमा दिया ताकि उसकी तस्वीर उसमें कैद ना हो सके। इसके बाद उसने उस अलमारी को तोड़ा, जिसमें लगभग 20 लाख रुपये नकदी और सोने, चांदी, हीरे के जेवरात मौजूद थे।

          29 नवंबर की रात घर पहुंचे परिवार को बिखरा मिला घर

          29 नवंबर की रात संजीव चड्ढा का पूरा परिवार घर लौटा तो उनके होश उड़ गए। पूरा घर बिखरा पड़ा था। जिस अलमारी में पैसे और जेवर रखे गए थे, वह गायब थे। सीसीटीवी को खंगाला तो अलग ही एंगल नजर आया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला। इस दौरान उन्हें आकाश धनक का चेहरा नजर आया जो 3 महीने पहले ही उनकी नौकरी छोड़कर अपने गांव मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत मोती नगर थाना क्षेत्र के संत कबीर दास नगर लौट गया था। उन्होंने देखा कि वह उनके पड़ोसी के घर में घुस रहा है और छत के रास्ते से बैग लेकर भाग रहा है।

          होटल स्टाफ गोपाल से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात

          पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आकाश धनक लगातार होटल स्टाफ गोपाल कुमार के संपर्क में था। वह उसे वीडियो कॉल करके पूछताछ करता रहता था। इस दौरान वह अक्सर होटल के व्यापार और मालिकों की मौजूदगी की जानकारी जुटाता रहता था। घर के सभी सदस्यों की जानकारी फोन पर स्टाफ के माध्यम से लेता रहता था।

          पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए शुरू की छापेमारी

          रामगढ़ थाने में पुलिस ने संजीव चड्ढा के बयान पर कांड संख्या 370/24 दर्ज किया है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (4), 305 (ए) के तहत कार्रवाई शुरू की है। सीसीटीवी में चोर का हुलिया पुलिस को नजर आ गया है। साथ ही उसकी पहचान और उसके स्थाई पते की जानकारी भी हो चुकी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश की पुलिस से भी सहायता मांगी है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा और चोर की गिरफ्तारी होगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hotel Waves Ramgarh News Theft
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.