Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 01:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Muzaffarpur: राजद केवल माई की ही नहीं बाप की भी पार्टी है: तेजस्वी यादव
          Headline

          Muzaffarpur: राजद केवल माई की ही नहीं बाप की भी पार्टी है: तेजस्वी यादव

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 20, 2024Updated:February 20, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बीजेपी बताए कि नीतीश जी की गारंटी लेंगे। नीतीश जी फिर नही बदलेंगे

          Muzaffarpur: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  मंगलवार को जन विश्वास यात्रा के पहले पड़ाव पर  जिले के कुढ़नी पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माई (माई) की पार्टी है लेकिन आज उन लोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (माई) की पार्टी है बल्कि ये बाप की पार्टी है। अब आपको इसका मतलब समझना होगा। यहां बी का मतलब है – बहुजन,ए का मतलब – अगड़ा, ए का मतलब – आधी आबादी, पी का मतलब -पुअर या गरीब की पार्टी है।

          तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग ए टू जेड वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जोड़ने वाले लोग हैं तोड़ने वाले लोग नहीं हैं। हमलोग प्यार की बात करते हैं और एकता की बात करते हैं लेकिन भाजपा वाला लोग छोड़ना चाहता है।

          तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें आप लोगों की ताकत चाहिए।अगर आप ताकत देंगे तो आपके लिए जान भी दे देंगे।हमने वादा किया था की सरकार बनी तो 10 लाख नौकरी देंगे। 2020 में हमे षड्यंत्र से हरवाया गया।जब 2020 में हमने कहा कि 10 लाख नौकरी देंगे तो नीतीश ने कहा कि कहां से नौकरी देंगे।अपने बाप के घर से नौकरी देंगे। आपने 17 महीने जो ताकत दिया उसमे हमने अपना वादा पूरा किया। हमने अबतक 5 लाख नौकरियां दिलवाने का काम किया और हमने देश भर में रिकॉर्ड कायम किया।

          इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वाला कहता है मोदी की गारंटी है। बीजेपी बताए कि नीतीश जी की गारंटी लेंगे। नीतीश जी फिर नही बदलेंगे इसकी गारंटी लेगी भाजपा। नीतीश कुमार एक साल में तीन तीन बार पलटी मारे। हमने बिहार में बड़ी लकीर की खींच दी है। अब जो भी बात करेगा वो नौकरी की बात करेगा। हमे कोई जल्दीबाजी नही है। सत्ता मे रहेंगे तो आपके लिए काम करेंगे।विपक्ष मे रहेंगे तो आपकी आवाज उठाएंगे।

          तेजस्वी यादव की विश्वास यात्रा में सिर्फ ‘माई’, ‘बाप’ का कहीं पता नहीं: सुशील मोदी

          पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद केवल माई (एम-वाई) की पार्टी है। इसलिए तेजस्वी यादव की यात्रा में बस यही दो समुदाय दिखे। बाप (बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी, पुअर) गायब था।

          सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में राजद को जब भी सरकार बनाने का मौका मिला, केवल दो समुदायों का खास ख्याल रखा गया। संजय यादव को राज्यसभा भेजा गया। यह पार्टी एम-वाई से बाहर के कुछ लोगों पर नाम के लिए कृपा करती भी है तो उन्हें जल्द ही किनारे लगा देती है। उन्होंने कहा कि अगडे़ समाज के रघुवंश प्रसाद सिंह को राजद ने ऐसा अपमानित किया कि उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेज दिया था।

          मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में बताएं कि वे 29 साल की उम्र में पटना से दिल्ली तक 53 बहुमूल्य सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए? वे हिसाब दें कि गरीबों के वोट लेकर उनके माता-पिता ने कैसे सात पुश्तों के लिए सम्पत्ति बटोर ली? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 17 साल पर जनता को बिंदुवार जवाब देना चाहिए। साथ ही कहा कि राजद के कुशासन में सड़कें जर्जर थीं। दिनदहाड़े हत्याएं होती थीं। फिरौती के लिए अपहरण होते थे। शाम के बाद बाजार बंद हो जाते थे और गांव लालटेन युग में जी रहे थे।

          मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद कुछ वर्षों को छोड़कर 17 साल में तेज से ढांचागत विकास हुआ। फोरलेन सड़क, मेगा ब्रिज, गांवों में बिजली, कृषि रोड मैप, मेडिकल कालेज, उच्च शिक्षा संस्थान- लगभग हर क्षेत्र में लोगों ने विकास को अनुभव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह तेजस्वी यादव की यात्रा भी राजनीतिक तमाशा साबित होगी। इसका कोई असर नहीं होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Former Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra Muzaffarpur news rjd
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.