Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 19:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब
          Headline

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          अहियापुर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। उसका शव कमरे के फर्श पर खून से लथपथ हालत में मिला। दोनों आंखें भी क्षतिग्रस्त पाई गईं
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News:  अहियापुर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। उसका शव कमरे के फर्श पर खून से लथपथ हालत में मिला। दोनों आंखें भी क्षतिग्रस्त पाई गईं। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और दोनों बच्चे भी घर पर नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-18-at-19.01.48.mp4

          बताया गया कि उपेंद्र पासवान चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में किराए के कमरे में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह दूध पहुंचाने वाला व्यक्ति कमरे पर आया और काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर लोगों को संदेह हुआ।

          इसके बाद किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर फर्श पर उपेंद्र का शव पड़ा मिला। कमरे में खून बिखरा हुआ था। शव की स्थिति देखकर लोगों ने तत्काल मकान मालिक को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-18-at-19.01.43.mp4

          सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन-2 कार्तिकेय वाईएन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।

          घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे से विभिन्न साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

          इधर, उपेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के भी घर से गायब मिलने के कारण पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे घटना के बाद कहां गए और उन्हें उपेंद्र की मौत के संबंध में क्या जानकारी है।

          अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि एफएसएल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही उपेंद्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

          Muzaffarpur crime news Muzaffarpur Labourer Death अहियापुर थाना न्यूज उपेंद्र पासवान मौत मुजफ्फरपुर मजदूर की संदिग्ध मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.