Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 16:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जितिया मेला देखने गयी युवती की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
          Headline

          जितिया मेला देखने गयी युवती की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 19, 2022Updated:September 19, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अररिया। जितिया मेला देखने गई नाबालिग का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या12 नारायणपुर गांव की है।ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जतायी है।युवती घर के बगल में ही लगे जितिया का मेला देखने के लिए घर से गयी हुई थी। युवती की शिनाख्त नारायणपुर वार्ड संख्या 12 निवासी सुनील मंडल की पुत्री के रूप में की गई है। घर के समीप जितिया मेला में प्रोजेक्टर पर लगी फिल्म देखने के दौरान हत्या होने की बात कही जा रही है।

          मृतका के परिजन ने बताया कि घर के समीप जितिया पर्व को लेकर मेला लगा था। उनकी बेटी रविवार की रात्रि ही मेला में चल रहे फिल्म देखने गयी थी। देर रात्री तक घर नहीं लौटने पर हमलोगों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सुबह को घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान मकान के बगल में खेत के रास्ते पर नग्न हालत में उसकी लाश पड़ी मिली। शव के समीप ही उनका कपड़ा भी फेंका हुआ मिला। घटना स्थल पर दो जगहों पर खून के निशान भी मिले है। जिसके बाद शव को परिजन घटनास्थल से अपने घर लेकर आ गए। मृतका की माँ सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मुखिया गनोरी मण्डल,सरपंच पति धीरेंद्र मण्डल,संग्राम विश्वास, कलानंद साह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बांध रहे हैं।

           

          घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार,एसआई रूबी कुमारी,एएसआई हृदयनारायण सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।वही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को घटना की सूचना देते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को जाँच के लिए बुलाने की मांग किया है।

          अररिया SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि बच्ची की हत्या हुई है और मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है! इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है और गाँव में आक्रोश व्याप्त है। घटना पर अररिया सांसद ने दुख जताते हुए अविलंब हत्यारे का शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अररिया न्यूज दुष्कर्म नाबलिग मेला हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.