हजारीबाग।
बरकट्ठा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान वहां के मुंशी राकेश कुमार की मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव में गुरुवार को हुई। मुंशी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेजा गया है। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। और आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने घटना में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है। बरही एसडीपीओ डॉ कुमार ताराचंद, एसडीपीओ मनीष कुमार, डीएमओ नितेश गुहा, रेंजर व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने अवैध माइंस के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाई जाएगी।


