Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 00:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू की पदयात्रा
          Headline

          सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू की पदयात्रा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:  जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगा घाट से जल भरकर गुरुवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।इस मौके पर उन्हें देखने के लिए गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मनोज तिवारी ने बाबा बैद्यनाथ से बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार में फिर से राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है, झूठे वादे और बयानबाज़ी से ऊब चुकी है।

          इस दौरान मनोज तिवारी ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र जैसे नेता सिर्फ कैमरे के सामने बयान देते हैं लेकिन जनता के बीच उनकी कोई पकड़ नहीं है। इस धार्मिक यात्रा में राजनीतिक रंग उस समय और गहरा हो गया जब बीजेपी के कई स्थानीय नेता भी गंगा घाट पर मनोज तिवारी के साथ नजर आए। सभी ने मिलकर जल भराई की और मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दीं।

          करीब 105 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा सुल्तानगंज से देवघर तक चलेगी। जहां मनोज तिवारी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों और समर्थकों का स्वागत भी देखने को मिल सकता है।

          जिलाधिकारी ने श्रावणी का लिया जायजा

          विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन भागलपुर के सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाने के बाद 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर बाबा बैद्यनाथधाम के लिए रवाना हो रहे हैं।

          श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसे लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी गुरुवार को खुद सड़क पर उतरकर सारी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते दिखे। डीएम ने सुल्तानगंज के विभिन्न गंगा घाटों से लेकर भागलपुर जिले में पड़ने वाले 14 किलोमीटर कांवर पथ तक सभी जरूरी सुविधाओं का रियलिटी चेक किया।

          निरीक्षण के दौरान डीएम धाँधी बेलारी, जर्मन हैंगर, रेन शेल्टर और शौचालयों तक पहुंचे और वहां की स्थिति को देखा। उन्होंने रास्ते में कांवरियों से बात की और फीडबैक लेते हुए व्यवस्थाओं को 10 में से कितने अंक देंगे यह भी पूछा। इस पर श्रद्धालुओं ने 10 में से 10 अंक देते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। इस पर जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई और कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से श्रावणी मेला सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baidyanath Dham Kanwar Yatra 2025 Bihar election NDA government resolution BJP leader Manoj Tiwari water journey Manoj Tiwari Deoghar visit statement Namami Ganga Sultanganj water filling नमामि गंगा सुल्तानगंज जल भराई बिहार चुनाव राजग सरकार संकल्प बैद्यनाथ धाम कांवर यात्रा 2025 भाजपा नेता मनोज तिवारी जल यात्रा मनोज तिवारी देवघर यात्रा बयान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.