Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 03:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अपहृत युवती को वापस लाने के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे
          Headline

          अपहृत युवती को वापस लाने के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 25, 2025Updated:February 25, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से युवती के अपहरण को लेकर दो संप्रदायों का तनाव बढ़ता जा रहा है। अपहृत युवती को केरल से वापस लाने के लिए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पहले उन्होंने प्रशासन को 72 घंटे की मोहलत दी। इसके बाद 24 फरवरी को मशाल जुलूस निकालकर प्रशासन को चुनौती दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह 6 बजे रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 को चितरपुर प्रखंड में जाम कर दिया। चक्का जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जिला प्रशासन ने सांसद को 72 घंटे में लड़की को वापस लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

          आंदोलन के बाद सांसद ने कहा कि पुलिस अगर पहले ही तत्परता दिखाई होती तो जनता को सड़क पर उतरना नहीं पड़ता। लगभग 15 दिनों पहले यह वारदात हुई थी। पुलिस को लड़की को वापस लाने की मांग रखी गई थी। आज चक्का जाम कार्यक्रम में प्रशासन को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से जनता में आक्रोश है और समाज में अफवाहें फैल रही हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रशासन को सचेत रहने की आवश्यकता है।

          चितरपुर प्रखंड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार जिले के तमाम अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग पांच किलोमीटर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बंद समर्थकों को अपनी दुकान खोलने की बात कही। साथ ही जिस मोहल्ले में युवक और युवती का घर है, उस क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

          युवती ने परिजनों को भेजा वीडियो मैसेज, कहा मैंने स्वेच्छा से की शादी

          रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र चितरपुर, सोनार मोहल्ला निवासी युवती को घर लाने के लिए बवाल मचा है। इस बीच आशा वर्मा ने अपने परिजनों को वीडियो मैसेज भेजा है। यह वीडियो आशा की बहन के सामने ही रिकॉर्ड हुआ है। लड़की ने लव जिहाद की बातों को नकार दिया है। उसने कहा है कि उसने स्वेच्छा से शादी की है ना कि शादी के लिए कोई ज़बरदस्ती की गई है। मैं केरल में अपने स्वेच्छा से ग़ालिब के साथ गई हूं। शादी की हूं और खुश हूं, मैं बालिग हूं और बहुत जल्द में अपने घर आ रही हूं।

          जानकारी के अनुसार युवती छह बहन और एक भाई के साथ घर में रहती थी। माता-पिता जेवर का दुकान दर्जी मोहल्ले में ही संचालित करते हैं। चार बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। ऐसी चर्चा है कि दुकान में बैठने के दौरान ही उसका संबंध मो गालिब के साथ जुड़ा। काम के सिलसिले में ग़ालिब कुछ वर्षों तक दुबई में भी रहा है। लेकिन दोनों के बीच का संबंध टूटे नहीं। इधर माता-पिता ने आशा की शादी तय कर रहे थे। जल्द ही इंगेजमेंट और शादी की तारीख तय होने वाली थी। इसी बीच 9 फरवरी को युवती मो. गालिब के साथ केरल चली गई।

          पीड़ितों से नहीं है सीपी चौधरी की सहानुभूति, आपदा में ढूंढ रहे अवसर : कांग्रेस

          रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड में दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव को लेकर कांग्रेस भी अब मुखर हो गया है। मंगलवार को पूरे घटनाक्रम पर पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि दो समुदायों के लड़का और लड़की प्रेम संबंध में एक साथ केरल चले गए हैं। इस मामले में भाजपा और आजसू लगातार बेबुनियादी बातें कर रहा है।

          सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को उस परिवार के प्रति सहानुभूति नहीं है, जिसकी बेटी दूसरे समुदाय के बेटे के साथ केरल चली गई। वह इस आपदा में अपने जनाधार को एकजुट करने का अवसर ढूंढ रहे हैं। जिस तरह की उनकी भूमिका है, उससे यह स्पष्ट है कि वह सिर्फ राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहते हैं। शहजाद अनवर ने कहा कि सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी इतने सक्षम हैं कि वे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव, डीजीपी और यहां तक के केरल के प्रधान सचिव तथा डीजीपी से बात कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा ना कर सीधे आंदोलन पर उतर आए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chandra Prakash Chaudhary Flag March Jharkhand News Member of parliament The kidnapped girl
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.