Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 22:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»इंवेस्टर्स मीट के दौरान 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू
          Headline

          इंवेस्टर्स मीट के दौरान 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2021No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          CM of jharkhand
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।

           नई दिल्ली में शनिवार को इंवेस्टर्स मीट के दौरान उद्योग विभाग ने औद्योगिक घरानों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का समझौता  (एमओयू) हस्ताक्षर किया है। झारखंड सरकार की तरफ से  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उद्योग सचिव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। निवेश करने वाली नामी-गिरामी कंपनियों में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), टाटा स्टील, डालमिया भारत ग्रुप, आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिर्सोसेज और प्रेम रबर वर्कस मुख्य रूप से शामिल हैं। इन कंपनियों के निवेश से राज्य में बड़े स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

          बताया गया है कि सेल तीन वर्षों में राज्य में चार हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस दौरान गुआ माइंस में और एक पैलेट पलांट का निर्माण करेगा। टाटा स्टील अगले तीन साल में झारखंड में तीन हजार करोड़ रुपये कोयला एवं लौह अयस्क के खदान और स्टील उत्पादन के क्षेत्र में निवेश करेगा। जबकि डालमिया भारत ग्रुप राज्य में 758 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश एक नई सीमेंट यूनिट, एक सोलर पॉवर पलांट तथा एक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में पीपीपी मोड में होगा। आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिर्सोसेज झारकंड में 1900 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। प्रेम रबर वर्कस लेदर पार्क और फुटवियर में 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे एक हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

          मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार निवेशक साथियों का सहयोग लेकर आगे बढ़ना चाहती है। यहां के प्रचुर संसाधनों का उपयोग करते हुए झारखंड को विकास की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। ये कदम अब थमेंगे नहीं।
          सीएम नई दिल्ली स्थित होटल ताज में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपग्रेडेड इंडस्ट्रियल पॉलिसी तैयार हुई है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आप लोगों ने झारखण्ड में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। एमओयू हो रहा है। कई स्वीकृतियां भी प्रदान की गयी हैं। उन्होंने कहा कि रिन्यूबल एनर्जी में हम बड़ा प्रोजेक्ट ले कर आ रहे हैं। झारखंड में देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित होने जा रहा है, जो बहुत जल्द बड़े पैमाने पर बिजली का उत्पादन करेगा। हमारी सरकार राज्य में रोजगार सृजन करने के लिए उद्योग का मार्ग प्रशस्त करने जा रही है। हमारा प्रयास झारखण्ड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का है।

          मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि मैं हेड ऑफ ब्यूरोक्रेसी के नाते निवेशकों को आश्वस्त करता हूं कि राज्य की कार्यपालिका तक आपकी पहुंच आसानी से होगी। यहां प्रोएक्टिव अप्रोच से काम करनेवाले अधिकारी हैं, जो समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से काम करते हैं। नीति के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की समस्या का सामना निवेशकों को नहीं करना पड़ेगा। झारखंड निवेशकों के लिए सबसे बेहतर अवसर है। निवेशकों के प्रति सरकार का रवैया दुनियाभर में बदला है।

          उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि झारखंड सरकार ने निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल विंडो क्लियरेंस पॉलिसी तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार के पास एक हजार एकड़ जमीन का लैंड बैंक है। उन्होंने निवेशकों को झारखंड में क्यों निवेश करें से संबंधित विभिन्न आयामों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। जेआईआईपी, इथनॉल पॉलिसी, रोड कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिक वेकिल पॉलिसी, आदित्यपुर क्लस्टर के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड को सोलर पार्क, ऑटो हब, इलेक्ट्रॉनिक निर्माण का हब बनाने के लिए सरकार सभी निवेशकों को आमंत्रित कर रही है।

          मौके पर विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एल.खिंग्याते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, रेसिडेंशियल आयुक्त मस्तराम मीणा, सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक उद्योग जितेंद्र कुमार सिंह एवं उद्योगपति एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          June 28, 2026

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          June 28, 2026

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          June 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.