Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 14:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, भीड़ ने की प्रिंसिपल की पिटाई
          Headline

          अररिया में छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, भीड़ ने की प्रिंसिपल की पिटाई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:  अररिया आरएस थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईटहरा में सोमवार को बड़ी घटना सामने आई, जहां स्कूल के प्रिंसिपल समसुल होदा पर छात्रा से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा। आरोपों से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को स्कूल परिसर में ही घंटों तक बंधक बनाकर रखा और पुलिस के पहुंचने से पहले जमकर उनकी पिटाई भी कर दी।

          ग्रामीणों के अनुसार, प्रिंसिपल स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर उससे अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे थे। छात्रा ने विरोध किया और घर जाकर पूरी बात अपने अभिभावकों को बताई। इसके बाद अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य कक्ष में प्रिंसिपल को बंद कर दिया।

          सूचना मिलने पर आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाया और प्रिंसिपल को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन बाहर मौजूद सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस के सामने ही आरोपी पर हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ से प्रिंसिपल को बचाया और थाना ले गई।

          स्थानीय नगर पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले भी प्रिंसिपल पर छात्राओं से अनुचित हरकतें करने का आरोप लगाया था, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।

          पुलिस पदाधिकारी अंकुर कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल को बंधक बनाए जाने की सूचना पर उसे मुक्त कराया गया है। फिलहाल मामले में लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          वहीं आरोपी प्रिंसिपल समसुल होदा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे बच्चियों को प्रोत्साहन देने के लिए चॉकलेट देते थे, न कि किसी गलत नीयत से।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Araria breaking news Araria molestation case Bihar school dispute school principal arrested student harassment news अररिया ब्रेकिंग न्यूज छात्रा उत्पीड़न खबर छेड़खानी मामला अररिया बिहार स्कूल विवाद स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.