गिरिडीह।
शौच के लिए घर से निकले अधेड़ इन्द्र राम (55) का शव मंगलवार को बेलाटांड़ नदी से बरामद किया गया है।मृतक सदर प्रखंड के शीतलपुर गांव का रहने वाला था। मृतक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुॅचें परिजन ने शव का पहचान की। परिजनों के अनुसार मृतक दो दिन पहले अपने घर से शौच जाने के लिए नदी की और गया था। जिसके बाद से वह लापता था। घटना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह बेलाटांड़ नदी के समीप गुजर रहे ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने नदी के तेज बहाव के बीच से शव को बाहर निकाला। और इसकी जानकारी गांडेय थाना पुलिस को दी । जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुॅची गांडेय थाना की पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव की तस्वीर स्थानीय सोशल मीडिया में जारी की थी। जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी।

