रामगढ़।
शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग दुष्कर्मी द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना सोमवार को वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में हुई है। जानकारी अनुसार ओपी क्षेत्र की पीड़िता 24 मई को अपने पड़ोसी के घर शादी में गई थी। तो वहां उसे उसका पड़ोसी सलाउद्दीन मिला। उसने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देते हुए उसे अपने घर ले आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता ने उसके पास शादी का प्रस्ताव रखा तो इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

