Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 02:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एमसीडी चुनाव : आप ने पाया बहुमत, भाजपा ने मारा शतक
          Headline

          एमसीडी चुनाव : आप ने पाया बहुमत, भाजपा ने मारा शतक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 7, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव  में आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटें जीती और तीन अन्य के खाते में गई हैं। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही है। 250 वार्डों के लिए हुए मतदान में बहुमत के लिए 126 सीटों पर जीत जरूरी थी। वोट शेयर के अनुसार आप पार्टी को 42.05 प्रतिशत, भाजपा को 39.09 प्रतिशत, कांग्रेस को 11.68 प्रतिशत, निर्दलीय 3.46 प्रतिशत वोट मिलें हैं।

           दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में मिली जीत पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सभी दलों खासकर केन्द्र सरकार से सहयोग की अपील की है।

          अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सकारात्मक मुद्दों पर वोट करते हैं। पार्टी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है।

          केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उन लोगों के लिए पहले काम करेगी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा, “इतने बड़े परिवर्तन के लिए मैं दिल्ली के लोगों को शुक्रिया करना चाहता हूं। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है, भ्रष्टाचार को खत्म करने की जिम्मेदारी दी।”

          केजरीवाल ने आप, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस का सहयोग अब दिल्ली के लिए काम करे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी में ‘भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी’ की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करना होगा। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।”

          दिल्ली से केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने के लिए हमें जनसरोकार के मुद्दों को आगे ले जाना होगा। साथ ही केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों के लिए बिना भेदभाव और अहंकार के काम करने को कहा।

          वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम में पिछले 15 सालों तक भाजपा ने कोई काम नहीं किया, इसलिए दिल्ली के लोगों ने उन्हें बाहर कर दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी, दिल्ली को चमकने की जिम्मेदारी।

          सिसोदिया ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक’ पार्टी की हार हुई है। भाजपा को निगम चुनाव 104 सीटें, कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। तीन वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जिसमें शकीला बेगम ने सीलमपुर सीट जीती है, जबकि मीना देवी ईसापुर और गजेंद्र सिंह ने मुंडका सीट पर जीत हासिल की है।

          आप जीत दिल्ली नगर निगम चुनाव दिल्ली न्यूज भाजपा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.