नवादा।
मुफस्सिल थान अंतर्गत ग्राम सिंघौल में घरेलु विवाद में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचानमनोरमा देवी (30) के रुप में की गई है। घटना के बाद मृतका के शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुॅच शव को बरामद करते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति दिल्ली में काम करता है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। नवादा के प्रभारी एसपी मनोज कुमार वसंत्री ने यह भी कहा है कि नामजद अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना को लेकर मृतका के भाई गया जिले के सरबहना निवासी उदय कुमार ने मुफस्सिल थाने में शुक्रवार को आवेदन देकर अपनी बहन की हत्या के लिए देवर राधे कुमार, अनुज कुमार, भैंसुर आशीष कुमार ,गोतिनी पार्वती कुमारी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व सिंघौल के प्रमोद कुमार के साथ हुई थी ।रोजी -रोटी कमाने के लिए उनके बहनोई दिल्ली में रहते थे ।जबकी ससुराल में बहन के साथ बराबर मारपीट किया जाता था। शुक्रवार को उन्हें आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बहन की हत्या कर लाश को जलाने की तैयारी की जा रही है ।जिसके बाद वे गांव पहुंचें तो छोटे भांजा प्रेम ने बताया कि उसकी मां को उनके देवर राधे कुमार, अनुज कुमार, भैंसुर आशीष कुमार ,गोतिनी पार्वती कुमारी आदि ने गला दबाकर हत्या कर दी है । जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

