Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 3 August 2026 || 00:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का रांची जेल में निधन,एक करोड़ का इनामी नक्सली था
          Headline

          माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का रांची जेल में निधन,एक करोड़ का इनामी नक्सली था

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे और लंबे समय से रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद थे। जेल प्रशासन के अनुसार उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।

          निधन के बाद प्रशासन ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रशांत बोस, जिन्हें नक्सली संगठन में ‘किशन दा’ के नाम से जाना जाता था, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे। उनका संबंध 24 परगना जिले के जादवपुर क्षेत्र की विजयगढ़ कॉलोनी से बताया जाता है।

          प्रशांत बोस का नक्सली आंदोलन में लंबा और प्रभावशाली इतिहास रहा है। वह पहले माओवादी कम्यूनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया (एमसीसीआई) के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। वर्ष 2004 में एमसीसीआई और पीपुल्स वार के विलय के बाद बने भाकपा (माओवादी) में उन्हें पोलित ब्यूरो सदस्य बनाया गया। इसके बाद वे संगठन की केंद्रीय समिति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।

          सारंडा इलाके में 16 सुरक्षाकर्मियों की शहादत जैसी घटनाएं भी शामिल

          बताया जाता है कि संगठन में उनका कद काफी ऊंचा था और उन्हें महासचिव नंबाला केशव राव के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता था। बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी। माओवादी गुरिल्ला आर्मी के संचालन और रणनीति तैयार करने में भी उनका बड़ा योगदान था।

          पुलिस ने 12 नवंबर 2021 को सरायकेला-खरसावां जिले के गिद्दिबेड़ा टोल प्लाजा से उन्हें उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उन पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जो उन्हें देश के सबसे वांछित नक्सली नेताओं में शामिल करता था।

          उन पर कई बड़ी नक्सली घटनाओं में संलिप्तता के आरोप थे, जिनमें सारंडा इलाके में 16 सुरक्षाकर्मियों की शहादत जैसी घटनाएं भी शामिल हैं। उनके निधन के बाद सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके जाने से माओवादी संगठन की रणनीतिक संरचना पर असर पड़ सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          CPI Maoist leader death Kishan Da death news Naxal news JharkhandMaoist Leader Prashant Bose | Kishan Da Death News | CPI (Maoist) Leader's Death | Ranchi Jail News Today | Naxal News Jharkhand Ranchi jail news today माओवादी नेता प्रशांत बोस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब,दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

          August 2, 2026

          जेपीएससी परीक्षा विवाद: नौवें दिन भी जारी सत्याग्रह, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर

          August 2, 2026

          बांका में वज्रपात का कहर: पिता-पुत्र समेत पांच की मौत, चार झुलसे; खेतों में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली

          August 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब,दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

          जेपीएससी परीक्षा विवाद: नौवें दिन भी जारी सत्याग्रह, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर

          बांका में वज्रपात का कहर: पिता-पुत्र समेत पांच की मौत, चार झुलसे; खेतों में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली

          कोडरमा के उरवां में बाबा होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 5 लोग हिरासत में

          रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड: चालक गिरफ्तार, जुर्म कबूला, ज्यादा ड्यूटी के तनाव में घटना को दिया अंजाम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.