Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 08:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बीपीएससी की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा रद्द कराने के लिए पटना में आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई घायल
          Headline

          बीपीएससी की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा रद्द कराने के लिए पटना में आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          patna news : बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा को रद्द कराने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का धैर्य आज टूट गया। मांगों को अनसुना किए जाने के बाद बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

          पिछले 8 दिनों से पटना के गर्दनीबाद में आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थी बीपीएससी दफ्तर पहुंचकर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को जमकर पीटा। कहा जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा और उनके ऊपर भी लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

          परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में विपक्षी दल उतर गए हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को पूर्णिया में बड़ा एलान कर दिया। पप्पू यादव ने कहा कि बीपीएससी बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने नीतीश सरकार को सख्त चेतावनी दी और कहा है कि यदि परीक्षा रद्द नहीं हुई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे।

          उल्लेखनीय है कि बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा को लेकर बिहार में सियासत लगातार गर्म हो रही है। कथित पेपर लीक के आरोप और हंगामे के बाद बीपीएससी ने पटना के बापू केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था और एक केंद्र पर फिर से परीक्षा लेने की बात कही थी। आगामी 4 जनवरी को बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुई परीक्षा को फिर से आयोजित करने की जानकारी दी है। हालांकि, अभ्यर्थियों का एक गुट पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़ा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          70th Preliminary Exam BPSC Office Lathicharge
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.