Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तेंदुआ का तांडव: आधा दर्जन लोग घायल, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
          Headline

          तेंदुआ का तांडव: आधा दर्जन लोग घायल, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

          today post liveBy today post liveDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Rohtas News:- रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ वार्ड संख्या 3 में घुस आया और आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ इधर-उधर भागते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में तेजी से घूमने लगा।

          तेंदुए ने कोचस के राजा पासवान, डॉ. देवा, मनीष ओझा समेत कई लोगों को पंजों और दांत से घायल कर दिया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसी दौरान रेस्क्यू अभियान में जुटे चार वनकर्मियों पर भी तेंदुए ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

          अर्द्धनिर्मित मकान में जा छिपा तेंदुआ

          ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ को कोरिगांवा गांव की ओर से सासाराम–चौसा रोड के किनारे झाड़ियों में घूमते देखा गया था। शोर होते ही वह भागता हुआ इस्लाम नगर स्थित एक अधबने मकान में घुस गया। देखते ही देखते चारों तरफ भीड़ जमा हो गई। प्रशासन को मौके पर भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

          घंटों चले ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

          सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता, अंचलाधिकारी विनीत ब्यास और थानाध्यक्ष नितीश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी।
          शाम होते-होते डीएफओ स्टेलिन फेडल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम सासाराम से पहुंची। अंधेरा होने के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया।

          कैमूर पहाड़ी से भटका हुआ आया था तेंदुआ

          डीएफओ स्टेलिन फेडल कुमार ने बताया कि तेंदुआ कैमूर पहाड़ी इलाके से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में आ गया था। विशेषज्ञों की टीम उसे उपचार के लिए सासाराम ले जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे कैमूर के जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा।

          कोचस में हुई यह घटना फिर एक बार यह जताती है कि पहाड़ी क्षेत्रों के वन्यजीव भोजन और आश्रय की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने लगे हैं, जिससे मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जब एक तेंदुआ वार्ड संख्या 3 में घुस आया और आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.