रांची।
चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को टल गई। सीबीआई ने सुनवायी के दौरान जमानत देने का विरोध किया और बहस के लिए समय मांगी। उच्च न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवायी की तिथि 27 नवंबर को निर्धारित कर दी है। मालूम हो कि चारा घोटाले में हुई सजा की आधी अवधी पूरी हो जाने के आधार पर जमानत याचिका दायर की गई है। यह मामला दुमका कोषागार से जुड़ा है।


