Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 19:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Lakhisarai : विपक्षी पार्टियों ने 70 वर्षों तक धारा 370 को गोद में बिठा कर रखा : अमित शाह
          Headline

          Lakhisarai : विपक्षी पार्टियों ने 70 वर्षों तक धारा 370 को गोद में बिठा कर रखा : अमित शाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Lakhisarai :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि इन्होंने धारा 370 को 70 वर्षों तक गोद में बिठा कर रखा। कांग्रेस, जदयू और राजद सभी लोग धारा 370 को लगाकर बच्चों की तरह गोदी में खिलाते थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेन्द्र मोदी ने 05 अगस्त, 2019 को धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया।

          शाह लखीसराय के गांधी मैदान में गुरुवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलटूराम नीतीश बाबू कहते हैं कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके कारण आप मुख्यमंत्री बने, जिनके साथ इतना साल बैठे कुछ तो लिहाज करो। नीतीश बाबू आप सुनना चाहते हो तो पूरा हिसाब देने आया हूं।

          अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डालने का काम किया। मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज बनाने का काम भी नरेन्द मोदी ने ही किया। इसके साथ रोडवेज के लिए 3 लाख करोड़ के 13 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे नरेन्द मोदी ने दिए हैं। केंद्र सरकार ने बिहार में 3 हजार 400 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं लागू की। 230 किलोमीटर लंबा असम-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ। बिहार में अलग-अलग योजनाओं में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 175 करोड़ की लागत से सड़क बनाया। रेलवे में 13 हजार 400 करोड़ से पटना में मेट्रो का काम शुरू किया।

          अमित शाह ने कहा कि नरेन्द मोदी ने समग्र देश में ढेर सारे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम किए हैं। बिहार को विकास कार्यों से मोदी सरकार ने पाट दिया है। इनमें मुंगेर से बेगूसराय तक रेल सड़क को डबल करने का काम हो या फिर पुल के निर्माण का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ही किया।

          इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली से 2024 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राजनीति खत्म हो जाएगी। इस रैली का असर पूरे 40 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा। अमित शाह की हुंकार बिहार में नीतीश के खात्मे का संकेत होगी।

          इसके पूर्व तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह आज 1:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। फिर हेलीकॉप्टर से लखीसराय के लिए रवाना हुए। तकरीबन 2:00 बजे लखीसराय पहुंचने के बाद उन्होंने यहां के अशोक धाम में 40 मिनट तक पूजा-अर्चना किया। फिर 3:00 बजे उनकी जनसभा हुई। जनसभा के बाद 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। अमित शाह शाम 6:00 बजे पटना से विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अमित शाह धारा 370 नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार पलटूराम लखीसराय न्यूज विपक्षी गठबंधन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.