रांची।
मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोईया / सहायिकाओं की राज्य द्वारा दिए जाने वाले अतिरिक्त मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को 40 करोड़ रुपए व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसका लाभ राज्य भर के 79591 रसोईया सहायिका को मिलेगा। केंद्र प्रायोजित इस योजना अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मध्यान भोजन के तहत कार्यरत प्रत्येक रसोईया सहायिका को ₹1000 मानदेय देने का प्रावधान है। इसमें केंद्र सरकार 60% और राज्य सरकार 40% का अंशदान करती है। पर राज्य सरकार अपने संसाधनों के बलबूते इन्हें हर माह ₹500 रुपए जोड़ कर देती आ रही है। राज्य सरकार ने इस राशि में अब और ₹500 की बढ़ोतरी कर दी है। इस तरह सभी रसोइयों सहायिकाओं को अप्रैल 2021 से प्रतिमाह ₹2000 मानदेय मिलेगा।


