Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 17:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी
          Headline

          खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

            गिरफ्तार गार्डस् ने  पुलिस को कहा कि खान सर ने  गोली चलाने के लिए कहा गया था 

          Bihar News:  पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु  काेचिंग विवाद मामले में फायरिंग का वीडियो समाने आने के बाद  चर्चित शिक्षक और लोकप्रिय कोचिंग संचालक खान सर एक नए कानूनी विवाद में घिर गए हैं। कदमकुआं थाना में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश तथा शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) से संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से इसकी गहन जांच कर रही है।

          पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला खान सर के सुरक्षा गार्डों के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। गार्डों ने कथित रूप से जांच के दौरान बताया कि उन्हें गोली चलाने के लिए कहा गया था और बाद की स्थिति संभाल लेने का आश्वासन दिया गया था। इन्हीं बयानों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

          जांच के दौरान एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें खान सर की कोचिंग के बाहर सुरक्षा कर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है और उसकी सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दोनों सुरक्षा गार्डों की भूमिका की भी विस्तार से पड़ताल की जा रही है।

          मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय और आईजी कार्यालय स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने छात्रों और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

          इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खान सर की कानूनी टीम भी सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, उनके अधिवक्ता कोचिंग संस्थान पहुंचे और मामले से जुड़े दस्तावेजों का अध्ययन किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक खान सर या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

          गौरतलब है कि 2 जून को खान सर ने कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग होने का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने कोचिंग के बाहर बैनर-पोस्टर फाड़े और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस पहले ही ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

          फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          Arms Act Case Bihar Attempt To Murder Case Bihar Crime News Khan GS Research Centre Khan Sir Controversy Khan Sir FIR Khan Sir News Patna Firing Case Patna Latest News Patna police investigation
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          September 10, 2026

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.